Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP:लगातार 28 दिनों तक नाबालिग के साथ हैवानियत करने वाले,अब दे रहे जान से मारने की धमकी..!

UP:लगातार 28 दिनों तक नाबालिग के साथ हैवानियत करने वाले,अब दे रहे जान से मारने की धमकी..!

यूपी के फतेहपुर ज़िले में एक गैंगरेप पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देते हुए न्याय की गुहार लगाई है..पढ़े पूरी ख़बर युगान्तर प्रवाह पर।

फतेहपुर:यूपी में इन दिनों महिला सुरक्षा के दावे हवा हवाई साबित हो रहे हैं!यूपी के उन्नाव और फतेहपुर ज़िले महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों के मामले में टॉप पर हैं!

ताज़ा मामला एक बार फ़िर फतेहपुर जिले का है।मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची एक छात्रा ने न्याय की गुहार लगाई है।

क्या है पूरा मामला..

ज़िले के चांदपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक कक्षा 12 की छात्रा का बीते साल अक्टूबर महीने में उस वक़्त अपरहण हो गया था जब वह अपने कॉलेज से घर वापस आ रही थी।इस मामले में चांदपुर थाने में अवधेश मिश्रा व अंशुमान यादव नाम के दो लोगों के विरुद्ध बलात्कार और अपरहण का मुकदमा दर्ज हुआ था।

ये भी पढ़े-UP:फतेहपुर में प्रतिबंधित मांस का कारोबार कर रहा था एक़लाख..पुलिस ने धर लिया..!

लेक़िन मामले की विवेचना करने के बाद पुलिस ने अवधेश मिश्रा को पूरे मामले में क्लीन चिट दे दी।पुलिस पर इस पूरे प्रकरण में ढिलाई करने का भी आरोप लगा है!

मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची पीड़िता ने बताया कि उसका अपरहण अवधेश मिश्रा और उसके साथी अंशुमान द्वारा किया गया था।इसके बाद उसके साथ अवधेश मिश्रा के कानपुर के कोयला नगर घर पर लगातार 28 दिनों तक अवधेश मिश्रा और अंशुमान हैवानियत करते रहे।और फ़िर उसे बकेवर क़स्बे के नजदीक सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गए।पीड़िता ने बताया कि उसने अदालत में भी बयान दर्ज कराए हैं।लेक़िन पुलिस द्वारा शुरू से ही अवधेश मिश्रा को बचाया जा रहा है।और उसे पुलिस ने क्लीन चिट भी दे दी है।

ये भी पढ़े-uttar pradesh:फिर बिगड़ा मौसम का मिज़ाज...अगले तीन दिनों तक इन इलाकों में भारी बारिश की सम्भावना..!

पीड़िता ने कहा कि अब अवधेश मिश्रा द्वारा उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी जा रही है।

इस पूरे मामले में अपर पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने कहा कि इस मामले में अंशुमान को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है।सारे तथ्यों की जांच करने के बाद आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा।

Tags:

Related Posts

Latest News

Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग
Diwali Laxmi Ganesh Pujan 2026: देशभर में आज 8 नवंबर को दीपावली का पर्व धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया...
Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ
Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री
Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर
आज का राशिफल 07 नवंबर 2026: दीपावली पर इन राशियों के जातक रहें सावधान, शनि देव की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम
Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका

Follow Us