
UP:फतेहपुर में भाजपा नेता की माँ को रोडवेज बस ने कुचला..हालत गम्भीर..!
On
यूपी के फतेहपुर ज़िले में गुरुवार को कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्थानीय भाजपा नेता की माँ गम्भीर रूप से घायल हो गईं..पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर।
फतेहपुर:गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्थानीय भाजपा नेता की माँ गम्भीर रूप से घायल हो गईं।आनन फानन में उनको जिला अस्पताल से कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार शहर के अरबपुर निवासी स्थानीय भाजपा नेता अखिलेश द्विवेदी की माँ सुशीला द्विवेदी (60) पत्नी रामस्वरूप गुरुवार दोपहर शहर के ज्वालागंज बस स्टॉप पर खड़ी हुईं थीं।इसी दौरान बस स्टाप के अंदर तेज़ रफ़्तार से मुड़कर जा रही मिर्जापुर डिपो की बस UP 63 T 9815 ने सुशीला देवी को टक्कर मार दी।टक्कर लगने की वजह से सुशीला देवी उसी बस के पहिए के नीचे आ गई।

आनन फ़ानन में गम्भीर हालत में सुशीला देवी को जिला अस्पताल लाया गया जहां से डॉक्टरों ने कानपुर के लिए रेफर कर दिया है।

Tags:
Related Posts
Latest News
05 Nov 2026 07:35:08
फतेहपुर में परिवार के साथ रहने के लिए यूपी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर की नौकरी छोड़कर बैंक में कैशियर बने अविनाश...
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
