Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP:फतेहपुर में पूर्व ब्लाक प्रमुख का तालाब किनारे मिला शव..हत्या की आशंका..!

UP:फतेहपुर में पूर्व ब्लाक प्रमुख का तालाब किनारे मिला शव..हत्या की आशंका..!
फतेहपुर:मौक़े पर मौजूद ग्रामीण व पुलिस।

यूपी के फतेहपुर में बुधवार सुबह एक पूर्व ब्लाक प्रमुख का तालाब किनारे शव मिलने से हड़कम्प मच गया है..पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर।

फतेहपुर:बुधवार सुबह थरियांव थाना क्षेत्र के हँसवा क़स्बे में रहने वाले एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति का शव उसी के घर के पीछे स्थित एक तालाब के किनारे बरामद होने से इलाक़े में हड़कम्प मच गया है।शव हँसवा ब्लाक के ही पूर्व ब्लाक प्रमुख राकेश पासवान(55) का है। परिजनों व गाँव वालों के बीच हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है।सूत्रों की माने तो शव को देख मौक़े पर मौजूद पुलिस ने भी हत्या की संभावना से इंकार नहीं किया है।

ये भी पढ़े-टिड्डी दल हमला:फतेहपुर,हमीरपुर समेत यूपी के इन जिलों में अलर्ट..!

जानकारी के अनुसार पूर्व ब्लाक प्रमुख राकेश पासवान बीती रात क़रीब 12 बजे अपने खेतों से घर आए हैं।और घर के पीछे खटिया में मच्छरदानी लगाकर सो गए हैं।

बुधवार तड़के खेतों की तरफ़ जा रही एक पड़ोसी महिला ने राकेश पासवान के घर के पीछे ही थोड़ी दूर पर स्थित एक ग्राम समाज के तालाब किनारे राकेश पासवान के शव को देखा और परिजनों की इसकी सूचना दी।परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।बताया जाता है शव के गले में चोट के निशान दिखाई पड़ रहे हैं।जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि गला दबाकर हत्या की गई है!प्रत्यक्षदर्षियों की माने तो मृतक के बिस्तर और मच्छरदानी भी अस्त व्यस्त मिले हैं।हालांकि इस मामले पर जानकारी देते हुए थरियांव थानाध्यक्ष विनोद कुमार गौतम ने बताया कि मृतक शराब पीने के आदी थे।शराब के नशे में पैर फिसलने के चलते मौत हो गई है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है अन्य पहलुओं पर भी जाँच चल रही है।

ये भी पढ़े-फतेहपुर:घरों में चोरी कर रहे चोरों को ग्रामीणों ने पकड़ा..!

साल 1995 में हँसवा ब्लाक प्रमुख की सीट अनुसूचित कोटे में जाने के चलते राकेश पासवान चुनाव लड़े और भारी अंतर से चुनाव जीत कर ब्लाक प्रमुख की कुर्सी पर काबिज़ हुए।हालांकि लोगों के बीच ऐसी चर्चा है कि राकेश अपने समय में केवल नाम के ब्लाक प्रमुख थे।ब्लाक का सारा कामकाज दो तीन रसूखदारों के द्वारा ही संचालित होता था।इनमें से एक उपब्लाक प्रमुख के पद पर तैनात थे।मृतक राकेश के चार बेटियां व दो बेटे हैं।दो बेटियों व बड़े लड़के की शादी हो चुकी है।छोटा बेटा बीते साल सितंबर माह में सऊदी अरब गया था तब से वह वहीं हैं।

Tags:

Related Posts

Latest News

Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज रविवार 27 सितंबर 2026 को सरकारी बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (RRB) खुले रहेंगे. RBI के निर्देश के बाद...
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर
UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष
आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल
Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा

Follow Us