Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:दो बहनों की मौत का मामला-पोस्टमार्टम के बाद गाँव पहुँचे दोनों बच्चियों के शव..भारी पुलिस बल की तैनाती.!

फतेहपुर:दो बहनों की मौत का मामला-पोस्टमार्टम के बाद गाँव पहुँचे दोनों बच्चियों के शव..भारी पुलिस बल की तैनाती.!

अशोथर थाना क्षेत्र के छिछनी गांव में सोमवार की रात तालाब से दो बच्चियों के शव बरामद हुए थे..शवों पर चोट के निशान थे..छोटी बच्ची के शव की आंख में गम्भीर चोट थी..परिजनों का आरोप है कि दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है.मंगलवार को दोपहर सवा तीन बजे दोनों के शव पोस्टमार्टम के बाद गाँव पहुँच गए हैं..पढ़ें युगान्तर प्रवाह की फ़ॉलोअप रिपोर्ट..

फ़तेहपुर:अशोथर थाना क्षेत्र के छिछनी गांव में सोमवार की रात तालाब से बरामद हुए दो सगी नाबालिग दलित बहनों के शव पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार की दोपहर क़रीब सवा तीन बजे गाँव पहुँच गए हैं।परिजनों ने रेप किए जाने के बाद हत्या की आशंका जताई है।Fatehpur news

ये भी पढ़ें-फतेहपुर:सगी बहनों की मौत का मामला..पुलिस औऱ परिजनों के दावे भिन्न..पोस्टमार्टम के लिए पैनल गठित.!

घटना की गम्भीरता को देखते हुए मंगलवार दोपहर आईजी कवींद्र प्रताप सिंह भी घटनास्थल पहुँचे।हालांकि उन्होंने घटना को दुर्घटना बताते हुए कहा है कि बच्चियों की मौत तालाब में डूबने से हुई है।

इसके पहले एसपी प्रशान्त वर्मा ने भी घटनास्थल का मौका मुआयना करने के बाद कहा था कि सोशल मीडिया में भ्रामक तथ्य फैलाए जा रहे हैं।प्रथम दृष्टया बच्चियों की मौत तालाब में डूबने से हुई है।Fatehpur two sisters dead body

दोनों शवों का पोस्टमार्टम वीडियोग्राफी में गठित डॉक्टरो कें पैनल द्वारा किया गया है।अब तक आधिकारिक तौर पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्या तथ्य प्रकाश में आए हैं इसकी पुष्टि नहीं हो पाई हैं।जबकि पुलिस सूत्रों की माने तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या औऱ रेप की पुष्टि नहीं हुई है।Fatehpur ashothar two sisters murder

सोमवार की रात से ही मौक़े पर कई थानों का पुलिस फोर्स, एसओजी और एलआईयू की टीमें हर गतिविधि पर नज़र रखे हुए हैं।परिजन लगातार रेप और हत्या की बात करते हुए पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा रहें हैं।फ़िलहाल मौक़े के हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं।

Tags:

Related Posts

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us