Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP:फतेहपुर में ध्वस्त हुई क़ानून व्यवस्था..पुलिस के सामने ही कब्र उखाड़कर भूमाफियाओं ने किया बेसकीमती ज़मीन पर कब्ज़ा..!

UP:फतेहपुर में ध्वस्त हुई क़ानून व्यवस्था..पुलिस के सामने ही कब्र उखाड़कर भूमाफियाओं ने किया बेसकीमती ज़मीन पर कब्ज़ा..!
Fatehpur:ज़मीन पर किया जा कब्जा।फ़ोटो-युगान्तर प्रवाह

यूपी के फतेहपुर ज़िले में भू माफियाओं द्वारा बेशकीमती ज़मीन पर अवैध कब्जा किए जाने का मामला प्रकाश में आया है..क्या है पूरी खबर पढें युगान्तर प्रवाह पर..

फतेहपुर:ज़िले में इन दिनों भू माफियाओं की बल्ले बल्ले है!भूम माफियाओं के तगड़े सिस्टम के आगे योगी सरकार के सारे नियम बौने साबित हो रहे हैं!सरकार भले ही भू माफियाओं के विरुद्ध सख्त से सख़्त कार्यवाही करने का दावा करती हो लेक़िन ये सारे सरकारी दावे इस वक्त ज़िले में हवा हवाई साबित हो रहे हैं। (fatehpur me bhu mafiya)

ये भी पढ़े-UP:फतेहपुर के इस नामी स्कूल में जरा सी बात पर फाड़ डाले जाते हैं..बच्चों के कान..!

ताजा मामला सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गौतीं गाँव का है।यहाँ के रहने वाले राम भरोसे पुत्र पुत्र रामस्वरूप ने पुलिस अधीक्षक फतेहपुर को शिकायती पत्र देते हुए बताया है कि मोहब्बतपुर गौंती के ही निकट उसकी हाइवे किनारे स्थित सात बीघा चार बिस्वा चार घूर सहित ज़मीन को भू माफियाओं द्वारा जबरन कब्जाने का प्रयास किया जा रहा है।

ये भी पढ़े-UP:फतेहपुर में बंधक बने युवक ने बताई फर्जी MLM कम्पनी की दास्तां..पांच गिरफ्तार..!

अपने शिकायती पत्र में उन्होंने यह भी बताया है कि उसी जमीन पर एक कमरा भी बाउंड्रीवाल के सहित बना था।साथ ही उसी ज़मीन पर उसके मृतक भाई की कब्र भी बनी थी।जिसको शाकिब, सारिक, इस्तियाक द्वारा बीते 9 फ़रवरी को पुलिस की डॉयल 112 की मौजूदगी में गिरा दिया गया है।और कब्र को उखाड़ दिया गया।उन्होंने बताया कि इस मामले की कई बार उसके द्वारा सम्बंधित थाने में शिकायत की गई है।लेक़िन थाने में कोई सुनवाई नहीं हो रही है।इस मामले की शिकायत पार्थी द्वारा एसपी सहित उच्चाधिकारियों को रजिस्ट्री द्वारा की जा चुकी है।

प्रार्थी ने जताई हत्या की आशंका..

प्रार्थी रामभरोसे ने पुलिस अधीक्षक को दिए गए शिकायती पत्र में बताया है कि उसको भू माफियाओं द्वारा लगातार जान से मारने की धमकियां भी दी जा रही है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में पुलिस द्वारा ध्यान न दिए जाने के पीछे का कारण पर्दे के पीछे से सत्ता पक्ष के कुछ नेताओं का भू माफियाओं को संरक्षण प्राप्त होना है।

जब इस मामले पर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा तथा सम्बंधित क्षेत्र के सीओ से फोन द्वारा बातचीत करने की कोशिश की गई तो उनका फ़ोन नहीं रिसीव हो सका है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में प्रेम प्रसंग में की गई हत्या ! पत्नी ने पति के साथ मिलकर प्रेमी को मार डाला, झाड़ियों में फेंका शव Fatehpur News: फतेहपुर में प्रेम प्रसंग में की गई हत्या ! पत्नी ने पति के साथ मिलकर प्रेमी को मार डाला, झाड़ियों में फेंका शव
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. हुसैनगंज...
आज का राशिफल 24 अक्टूबर 2026: इन राशियों के लिए बेहतर नहीं होगा आने वाला समय, शनि की पड़ रही है दृष्टि
Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद
Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा

Follow Us