Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:दोपहर का भोजन और लोहे का गेट..पति पत्नी की हो गई दर्दनाक मौत..!

फतेहपुर:दोपहर का भोजन और लोहे का गेट..पति पत्नी की हो गई दर्दनाक मौत..!
फतेहपुर:घटनास्थल पर जमा भीड़।

यूपी के फतेहपुर ज़िले में शनिवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में पति पत्नी की मौत हो गई..पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

फतेहपुर:कहा जाता है कि मौत जब आनी होती है तो वह किसी भी बहाने से आ सकती है।ऐसा ही एक वाक्या जनपद फतेहपुर के हुसैनगंज थाना क्षेत्र का सामने आया है।जहाँ पति पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई है।

जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थाना क्षेत्र के कमालपुर गाँव निवासी दिनेश शर्मा (35) शनिवार दोपहर अपनी पत्नी रूपा देवी(30) के साथ भोजन कर रहे थे।

ये भी पढें-फतेहपुर:दर्दनाक हादसा-हाईटेंशन लाइट का जर्जर तार टूटकर गिरा..जिंदा जले पति पत्नी..!

दिनेश और रूपा कमरे में लगे लोहे के दरवाजे से सटकर खाना खा रहे थे।घर में आई बिजली की केबल उसी दरवाजे से होकर गुजरी थी।लाइट आने से दरवाजे में करंट उतर आया औऱ दोनों करंट की चपेट में आने से मौत की आगोश में समा गए।

ये भी पढ़ें-भारत में बड़ा विमान हादसा..अब तक 16 लोगों के मौत की पुष्टि..!

पुलिस उपाधीक्षक कपिल देव मिश्रा ने बताया कि लोहे के दरवाजे में करंट आ जाने से पति पत्नी की विधुत स्पर्शाघात से मौत हुई है।पता चला है कि जो केबल लोहे के दरवाजे को टच कर रही थी वह कटी हुई थी।जिसके चलते लाइट आने पर दरवाजे में भी करंट उतर आया।दोनों शवों को पुलिस द्वारा कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।अन्य विधिक कार्यवाही जारी है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: अवैध संबंधों में की गई विवाहिता की हत्या! मुठभेड़ में पकड़ा गया हत्यारोपी, निर्वस्त्र मिला था महिला का शव Fatehpur News: अवैध संबंधों में की गई विवाहिता की हत्या! मुठभेड़ में पकड़ा गया हत्यारोपी, निर्वस्त्र मिला था महिला का शव
फतेहपुर के औंग थाना क्षेत्र में 40 वर्षीय विवाहिता की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी परसू को मुठभेड़...
Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े
Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग
Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ

Follow Us