Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:सावधान रहें!बोर्ड परीक्षा में पास करने के एवज में फ़ोन से पैसे मांग रहें हैं जालसाज..!

फतेहपुर:सावधान रहें!बोर्ड परीक्षा में पास करने के एवज में फ़ोन से पैसे मांग रहें हैं जालसाज..!
बोर्ड एग्जाम में पास कराने के नाम पर ठगी।सांकेतिक फ़ोटो।

ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले अक्सर सामने आते रहतें हैं।लेकिन पिछले कुछ दिनों से ठगी करने का एक नया तरीका सामने आया है..क्या है पूरा मामला जानें युगान्तर प्रवाह की इस रिपोर्ट में।

फतेहपुर:यूपी बोर्ड परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन शुरू होते ही लॉकडाउन लगने के साथ ही बन्द हो गया था।अब ग्रीन और ऑरेंज जोन वाले जिलों में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मूल्यांकन का काम फ़िर से शुरू हुआ है।लेकिन इस दौरान ठगों का एक ऐसा गुरोह भी एक्टिव हो गया है।जो लोगों के पास बोर्ड परीक्षा में नम्बर बढाने या पास करने के एवज में फोन करके रुपयों की मांग कर रहे हैं।यदि आपके पास भी ऐसा कोई फ़ोन आए तो सावधान रहें।और किसी भी तरह से कॉलर के बहकावे में आकर उनको रुपए न भेंजे।

ये भी पढ़े-कोरोना:फतेहपुर में मिला पहला कोरोना पॉजिटिव मरीज़..!

फतेहपुर में भी अलग अलग क्षेत्रो में रहने वाले कई लोगों के पास ऐसी फ़ोन कॉल्स आ चुकी हैं।जिनमें फोन करने वाला कहता है कि उसका बच्चा फलां, फलां विषय में फेल हो गया है।वह बोर्ड परीक्षा के नम्बरों का डाटा फीड करता है।कम्प्यूटर आपरेटर है।यदि कुछ रुपये आप भेज देंगे तो आपके बच्चे के नम्बर वह बढ़ा देगा।

सावधान रहें..

फोन करने वाले ऑनलाइन ठगी करने वाले लोग हैं।ऐसे लोग दूर दराज प्रान्तों या शहरों में बैठे हुए लोगों को अपने जाल में फंसाकर ऑनलाइन माध्यम से पैसों की ठगी करते हैं।ऐसे लोगों से सावधान रहें।

ये भी पढ़े-कोरोना:केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने फतेहपुर वासियों के लिए जारी किया सन्देश..!

आपको बता दे कि बोर्ड परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन बेहद गोपनीय ढंग से होता है।इसमें नम्बर बढाने या ऐसे किसी को पास कराने की कोई जुगाड़ नहीं होती है।ऐसे फोन कॉल्स यदि आप लोगों के पास आए तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुए विवाद में अदालत ने बड़ा...
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट
आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2026: कुंभ राशि के लिए बेहतर होगा समय, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल
Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके

Follow Us