Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP:फतेहपुर में बारहवीं वाहिनी पीएसी में रह रहे दो परिवारों के बीच जबरदस्त मारपीट..कई घायल..!

UP:फतेहपुर में बारहवीं वाहिनी पीएसी में रह रहे दो परिवारों के बीच जबरदस्त मारपीट..कई घायल..!
Fatehpur news:फ़ोटो युगान्तर प्रवाह।

बीती रात ज़िले की बारहवीं वाहिनी पीएसी में रह रहे दो परिवारों में आपस में जमकर मारपीट हो गई..इस मारपीट में दोनों ओर से कुल 10 लोग घायल हुए हैं..पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर।

फतेहपुर:मंगलवार की रात जिला मुख्यालय स्थित 12वी वाहिनी पीएसी परिसर में रह रहे दो पीएसी जवानों के परिवारों के बीच किसी बात को लेकर जबरदस्त मारपीट हो गई।इस मारपीट में दोनों ओर से कुल 10 लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं जिनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।fatehpur news fighting between two families 

ये भी पढ़े-लॉकडाउन-2:फतेहपुर में लागू हो गए हैं ये नियम..डीएम-एसपी ने जारी किए दिशा निर्देश..!

जानकारी के अनुसार मंगलवार रात परिसर में आमने सामने रह रहे कुसमा देवी औऱ मेराज बानो के परिवार अचानक किसी बात को लेकर एक दूसरे के आमने सामने आ गए और झगड़ा करने लगे।

बताया जा रहा है कि कुसुमा देवी के पति अनन्तराम पीएसी में तैनात थे।अनन्तराम की मौत के बाद कुसुमा पीएसी में ही फ़ॉलोवर हो गई हैं।कुसुमा के घर में उसके अलावा देवर प्रेमनारायण उसकी दो जवान बेटियां और एक बेटा रहता है।कुसुमा के घर के सामने ही मेराज बानो का घर है।मेराज के पति भी पीएसी में थे लेक़िन उनकी भी मौत कुछ महीनों पहले सड़क हादसे में हो चुकी है।मेराज के साथ घर में उसकी बेटी और दो बेटे रहतें हैं।

ये भी पढ़े-UP:तेल लेने जा रहे बाइक सवार किसान को अन्ना पशु ने मारी टक्कर..मौक़े पर ही मौत..!

बीती रात किसी बात को लेकर दोनों परिवारों के बीच झगड़ा हो गया।झगड़े में कुसुमा देवी, देवर प्रेम नारायण, कुसुमा की बेटी सीलम 20, रीतू 18, नीतू 16 बेटा धीरज 14 और दूसरे पक्ष से मेराज बानो की बेटी निशा (18), चमन (26) व बेटा महफूज (22) भी घायल हुए हैं।

कोतवाली प्रभारी रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों ओर से तहरीर लेकर पूरी छानबीन की जा रही है।कुसुमा देवी की तरफ़ से 6 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है।कोतवाली में सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज हो गया है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
फतेहपुर में मोबाइल नेटवर्क की समस्या को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा इस कदर भड़क गया कि टावर देखने पहुंचे टेलीकॉम...
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका
Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या

Follow Us