Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

कानपुर कांड:फतेहपुर से दो संदिग्धों को पुलिस ने उठाया..भारी पुलिस बल इलाक़े में रहा मौजूद..!

कानपुर कांड:फतेहपुर से दो संदिग्धों को पुलिस ने उठाया..भारी पुलिस बल इलाक़े में रहा मौजूद..!
कानपुर कांड का मुख्य आरोपी विकास दुबे।फ़ाइल फ़ोटो।

कानपुर कांड के मुख्य आरोपी मोस्ट वाटेंड विकास दुबे की खोज में पूरे यूपी की पुलिस फोर्स लगी हुई है..लेकिन अब तक वह पुलिस की पकड़ से दूर है..इस बीच रविवार रात पुलिस ने फतेहपुर से दो संदिग्धों को उठाया है..पढ़े पूरी ख़बर युगान्तर प्रवाह पर।

फतेहपुर:यूपी का मोस्ट वाटेंड अपराधी विकास दुबे अब तक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है।एसटीएफ समेत पुलिस की 100 से ज्यादा टीमें उसकी तलाश में जुटी हुई हैं।इस बीच रविवार रात फतेहपुर ज़िले में उस वक्त हड़कम्प मच गया।जब यहां से दो संदिग्धों को पुलिस ने उठा लिया।

ये भी पढ़े-कानपुर कांड:पुलिस की गिरफ़्त में आए विकास के बॉडी गार्ड ने किया चौंकाने वाला खुलासा..!

जानकारी के अनुसार कल्याणपुर थाना क्षेत्र के भाऊपुर गाँव में कानपुर और फतेहपुर पुलिस की संयुक्त टीमों ने छापा मारा।एक पूर्व प्रधान को हिरासत में ले एक घर से दो संदिग्धों को उठा लिया।

ये भी पढ़े-UP:ख़ाकी के इकबाल पर कब कब भारी पड़े हैं गुंडे..कानपुर कांड है अब तक की सबसे बड़ी वारदात..!

एक मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस को भाऊपुर गाँव में विकास दुबे से जुड़े हुए दो लोगों के छिपे होने की सूचना मिली थी।जिसके बाद पुलिस ने यह कार्यवाही की।बताया जा रहा है कि उठाए गए संदिग्धों में एक का कनेक्शन कानपुर कांड से भी है।हालांकि पूर्व प्रधान को पुलिस ने पूछताछ के बाद छोड़ दिया है।लेकिन दोनों संदिग्धों को कानपुर पुलिस की टीमें अपने साथ ले गई हैं।

ये भी पढ़े-कानपुर एनकाउंटर:विकास दुबे आख़िर है कौन..जिसने पूरे यूपी को हिला दिया है..!

रविवार रात कल्यानपुर थाना क्षेत्र के चौडगरा-शिवराजपुर मार्ग पर भूमानंद इंटर कॉलेज के पास फतेहपुर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा,एएसपी राजेश कुमार, सीओ योगेंद्र मलिक सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा।आने जाने वाले वाहनों की सघन तलाशी की गई।लोगों से पूछताछ जारी रही।भारी पुलिस बल की मौजूदगी से इलाक़े में सनसनी फैली रही।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
फतेहपुर के हसवा में कानपुर-प्रयागराज हाईवे किनारे करोड़ों की जमीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने भाजपा...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए

Follow Us