Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP:फतेहपुर में गौवंश लदे ट्रक को पुलिस ने पकड़ा..मौक़े पर मौजूद हेड कांस्टेबल की दर्दनाक मौत.!

UP:फतेहपुर में गौवंश लदे ट्रक को पुलिस ने पकड़ा..मौक़े पर मौजूद हेड कांस्टेबल की दर्दनाक मौत.!
प्रतीकात्मक फ़ोटो साभार गूगल

यूपी के फतेहपुर में गुरुवार भोर पहर एक हेड कांस्टेबल की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई..पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर।

फतेहपुर:गुरुवार भोर पहर ज़िले में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में हेड कांस्टेबल की मौत हो गई।मौक़े पर एसपी प्रशान्त वर्मा पहुंचे हैं।मृतक सिपाही के परिजनों को सरकार की तरफ़ से 25 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की गई है। (fatehpur road accident head constable death)

क्या है पूरा मामला..

बुधवार-गुरुवार की रात कानपुर के घाटमपुर में सहायक वाणिज्य कर अधिकारी अपने सचल दल के साथ चेकिंग कर रहे थे।इसी दौरान एक ट्रक चेकिंग से बचने के लिए फतेहपुर जनपद की सीमा में घुस गया।सचल दल को शंका हुई और उन्होंने ट्रक का पीछा किया।इसी बीच ट्रक के चालक व खलासी ट्रक को बकेवर थाना क्षेत्र अंतर्गत खड़ा करके भाग गए।जब सचल दल की टीम ने ट्रक की चेकिंग की तो उसमें भारी संख्या में गौवंश लदे होने का पता चला।

ये भी पढ़े-UP:फतेहपुर में पेट्रोल टैंकर के अंदर इस तरह से छिपाकर गौवंश को ले जा रहे थे तस्कर..कांप जाएगी रूह.!

इसके बाद सचल दल ने डायल 112 में सूचना दी।सूचना पर बकेवर थाने की पीआरवी पहुंची।और ट्रक को कब्ज़े में लेकर आगे की कार्यवाही शुरू की।साथ ही बकेवर थाने में सूचना दी।जिसके बाद थाने से भी पुलिस की एक टीम मौक़े पर पहुंची।पुलिस की कार्यवाही चल ही रही थी कि पीछे से आए एक अन्य ट्रक ने गौवंश लदे ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी जिसके चलते गौवंश लदा ट्रक छतिग्रस्त होकर खेतों में जा पहुंचा।और साथ ही मौक़े पर खड़े बकेवर थाने में तैनात हेड कांस्टेबल जगरूप प्रसाद भी ट्रक में टक्कर लगने से पहिए के नीचे आ गए।जिसके चलते हेड कांस्टेबल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

ये भी पढ़े-UP:फतेहपुर में सरसों के खेतों में मिला महिला का शव..रेप के बाद हत्या की आशंका..!

घटना की सूचना मिलते ही मौक़े पर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा पहुंचे हैं।उन्होंने बताया कि टक्कर मारने वाले ट्रक के चालक व खलासी को गिरफ्तार कर लिया गया है।मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

Tags:

Related Posts

Latest News

UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष
उत्तर प्रदेश में पुलिस थानों और पुलिस इकाइयों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए 18.41 करोड़ रुपये मंजूर किए...
आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल
Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल

Follow Us