Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:ढह गई कच्चे मकान की दीवार..दबकर मर गए माँ और बेटे..पिता रोजी रोटी की तलाश में मुंबई गया था!

फतेहपुर:ढह गई कच्चे मकान की दीवार..दबकर मर गए माँ और बेटे..पिता रोजी रोटी की तलाश में मुंबई गया था!
घटना स्थल पर मौजूद ग्रामीण

बिंदकी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बीती रात एक मकान की कच्ची दीवार ढहने से एक माँ और बेटे की मौत हो गई जबकि दूसरा बेटा घायल हो गया..पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह की इस रिपोर्ट में।

फतेहपुर:बीती रात हुई कुछ घण्टो की बारिश एक ग़रीब परिवार के ऊपर कहर बनकर टूट पड़ी।क्योंकि बारिश की वजह से उसकी मकान की कच्ची दीवार गिर गई और घर मे सो रहे मां और उसके दो बेटे दब गए मां और एक बेटे की तो मौके पर ही मौत हो गई जबकि छोटा बेटा बुरी तरह घायल हो गया।

ये भी पढ़े-फ़तेहपुर:प्रेरणा ऐप के विरोध में सड़क पर उतरे हजारों की संख्या में शिक्षक..नहर कॉलोनी से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च.!

मामला बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के सहबाजपुर गाँव का है।जहां बीती रात ओमप्रकाश साहू की पत्नी श्यामा देवी(35) व बेटा अनुज व शुभम घर की दीवार गिर जाने से मलबे के नीचे दब गए आस पास के लोग जब तक आकर तीनो को मलबे से बाहर निकालते श्यामा देवी व उसके बेटे अनुज की मौत हो चुकी थी जबकि दूसरा बेटा शुभम गम्भीर रूप से घायल था।घायल बेटे को ग्रामीणों ने आनन फानन में नज़दीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है जहाँ उसका इलाज जारी है।
बताया जा रहा है यह हादसा गुरुवार देर रात का है जब रुककर बारिश हो रही थी और घर मे मौजूद माँ और दोनों बेटे गहरी नींद में सो रहे थे लेक़िन तभी कच्चे मकान की जर्जर हो चुकी दीवार अचानक गिर पड़ी और उसी के नीचे सब आ गए।

ये भी पढ़े-फतेहपुर:राज्यपाल को ज्ञापन सौंपने की ज़िद पर अड़े रहे कांग्रेसी..सड़क पर लेट जाने की धमकी के बाद झुका प्रशासन!

मृतका श्यामा देवी का पति ओमप्रकाश मुंबई में रहकर मजदूरी करता है।और किसी तरह मेहनत से पैसे कमाकर अपने परिवार के लिए दो वक्त की रोजी रोटी का जुगाड़ करता था।

Tags:

Related Posts

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us