Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:मोबाइल चोर गैंग का पुलिस ने किया पर्दाफाश..तीन अभियुक्त हत्थे चढ़े।

फतेहपुर:मोबाइल चोर गैंग का पुलिस ने किया पर्दाफाश..तीन अभियुक्त हत्थे चढ़े।
पुलिस की गिरफ्त में अपराधी

धाता थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक मोबाइल शॉप पर बीते दिनों हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया..पढ़े पूरी ख़बर युगान्तर प्रवाह पर।

फतेहपुर: शार्ट कट तरीक़े से पैसे कमाने के चक्कर मे आज की युवा पीढ़ी अक़्सर जरायम की दुनियां में क़दम रख देती है।और इस जुर्म की दुनियां में प्रवेश करते ही ऐसे लोगों का वहाँ से वापस लौटना अक्सर मुश्किल हो जाता है।और धीरे धीरे वही युवा अक्सर बड़े अपराधी बन जाते हैं।ऐसे ही तीन चोरों को पुलिस ने पकड़ बीते दिनों हुई ज़िले में एक बड़ी चोरी की वारदात का खुलासा कर दिया।

यह भी पढ़े:यूपी:डबल मर्डर-बसपा नेता व उनके भांजे की गोलीमार कर हत्या..मिठाई के डिब्बे में छिपाकर लाए थे पिस्टल.!

घटना का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक कैलाशसिंह ने बताया कि बीते 17 मई की रात को धाता थाना क्षेत्र के अंतर्गत धाता क़स्बे में स्थित एक मोबाइल शॉप में कुछ अज्ञात चोरों द्वारा भारी मात्रा में मोबाइल चुराए गए थे।जिसकी एफआईआर शॉप के मालिक द्वारा अगले दिन धाता थाने में दर्ज कराई गई थी।इस घटना का खुलासा करने के लिए थानाध्यक्ष धाता अर्जुन सिंह के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई थी।टीम ने लगातार इस केस में फोकस किया और तीन संदिग्धों को बुधवार को छिनैता बाईपास के निकट से गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़े:फतेहपुर-पुलिस की सक्रियता ने बचा ली किशोरी की जान..हर तरफ़ हो रही थानाध्यक्ष के कार्य की चर्चा.!

गिरफ्तार हुए तीनो लोगों से जब पुलिस ने पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वह शार्ट कट तरीक़े से पैसे कमाने में चक्कर मे मोबाइल की चोरियां करते हैं।17 मई की रात मोबाइल शॉप में हुई चोरी में शामिल होने की बात स्वीकारते हुए समीर उर्फ आरिफ़(20) पुत्र ग़ुलाम रसूल थाना खागा,मो.दानिश(24) पुत्र गुलाम रसूल थाना खागा और शमशेर(20)पुत्र हनीफ़ निवासी थाना खागा ने बताया कि इस चोरी की घटना में मोनू पाल और उसका एक साथी भी शामिल था।जो फ़िलहाल फ़रार हैं,पुलिस फ़रार दोनों अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत है।पुलिस की गिरफ्त में आए तीनों अभियुक्तों के पास से पुलिस ने अलग अलग कंपनियों के चोरी के कुल 13 मोबाइल बरामद किए हैं।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के आवास विकास में सुधा आई केयर सेंटर का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम की मुख्य...
Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला

Follow Us