Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फ़तेहपुर:विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते लाइनमैन की मौत..घण्टों पोल पर लटका रहा शव.!

फ़तेहपुर:विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते लाइनमैन की मौत..घण्टों पोल पर लटका रहा शव.!
फ़ोटो युगान्तर प्रवाह

बिजली विभाग की लापरवाही के चलते आज शाम एक फ़िर लाइनमैन कि करंट की चपेट मे आने से मौत हो गई...पढ़े पूरी ख़बर युगान्तर प्रवाह पर।

फतेहपुर:बिजली विभाग के कर्मचारियों व अधिकारियों का लापरवाहीपूर्ण रवैया लगातार जारी है।रविवार शाम सदर कोतवाली क्षेत्र के सरस्वतीपुरम राधानगर मोहल्ले में लाइट ठीक करते समय एक लाइन की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार राधानगर के सरस्वतीपुरम में इलाके में खम्भे में चढ़कर बिजली फाल्ट दुरुस्त कर रहे लाइन मैन जगदीश यादव निवासी बड़नपुर की करंट में आने से मौत हो गई।

ये भी पढें-मौत बाँट रहा है पावर हाउस का आपरेटर..लाइनमैन की मौत!हंगामा

बताया जा रहा है कि लाइनमैन जगदीश ने बिजली फाल्ट सही करने के पहले शटडाउन पावर हाउस राधानगर से लिया था लेक़िन पावर हाउस में तैनात आपरेटर ने बीच मे ही बिजली सप्लाई कर दी जिससे लाइनमैन की खम्भे के ऊपर ही करंट की चपेट में आने से चिपक गया और उसकी मौत हो गई। वहीं बिजली विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि जगदीश ने 2 बजकर 50 मिनट पर शटडाउन लिया था। लेकिन वह क्रासिंग की लाइन थी। जिसके के लिए गंगानगर की तरह भी शटडाउन लेना चाहिए था। विभाग ने कहा मामले की जांच कराई जाएगी।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लाइन मैन के शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया है।हालांकि पुलिस को पोल से शव उतराने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी क्योंकि परिजन मुआवजे की मांग को लेकर घण्टो हंगामा करते रहे और शव को पोल से उतारने नहीं दे रहे थे।

आख़िर बिजली विभाग अपने कर्मचारियों को क्यों नहीं देते सुरक्षा के समान...

बिजली विभाग के कर्मचारियों को विभाग सुरक्षा के सामान मुहैया कराने में हमेसा नाकाम रहा है जिसके चलते अकसर लाइनमैन की जान चली जाती है।जिले में ये कोई पहली घटना नहीं है।इसके पहले भी कई कर्मचारियों ने अपनी जान गवाई है।लेकिन विभाग इन घटनाओं से सबक लेने में हमेशा नाकाम रहा है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
मानसून के अंतिम दौर में देश के कई हिस्सों में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. मौसम विभाग...
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका

Follow Us