Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:टेंट हाउस संचालक के लड़के ने ख़ुद को गोली से उड़ाया..पुलिस जांच में जुटी.!

फतेहपुर:टेंट हाउस संचालक के लड़के ने ख़ुद को गोली से उड़ाया..पुलिस जांच में जुटी.!
Fatehpur news घटनास्थल पर जमा भीड़।फ़ोटो युगान्तर प्रवाह

मंगलवार सुबह एक टेंट हाउस संचालक के बेटे की गोली लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई..पूरे मामले की जांच में पुलिस जुट गई है..पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर।

फतेहपुर:मंगलवार की सुबह क़रीब 10:30 बजे एक टेंट हाउस संचालक के बेटे को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई।जिसके बाद उसे परिजन जिला अस्पताल लेकर आए।डॉक्टरों ने हालत को गम्भीर देखते हुए कानपुर के लिए रेफर कर दिया लेक़िन जाते समय बीच रास्ते मे ही युवक की मौत हो गई।यह मामला किशनपुर क्षेत्र का है।(Fatehpur news murder naraini)

ये भी पढ़े-यूपी:लखनऊ हिंसा का मास्टरमाइंड अपने दो साथियों सहित पुलिस के हत्थे चढ़ा...जुड़े हैं इस संगठन से तार.!

जानकारी के अनुसार किशनपुर थाना क्षेत्र के नरैनी गाँव निवासी सन्तोष सविता जो कि एक टेंट हाउस के मालिक हैं।उनके बड़े बेटे संदीप उम्र क़रीब 22 वर्ष ने मंगलवार सुबह क़रीब 10:30 बजे खुद को एक देशी कट्टे से गोली मार ली।परिजन निजी गाड़ी से सन्दीप को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां से उसे डॉक्टरों ने कानपुर के लिए रेफर कर दिया लेक़िन बीच रास्ते में ही सन्दीप की मौत हो गई।

ये भी पढ़े-फ़तेहपुर:चलती ट्रेन की अचानक खुल गई कपलिंग..टला बड़ा हादसा..जाने कहां जा रही थी ट्रेन.!

बताया जा रहा है कि सन्दीप मानसिक रूप से बीमार रहता था।कई बार उसकी हालत बेहद खराब हो जाती थी।मंगलवार सुबह वह घर से बाहर गया हुआ था लेक़िन जब वह वापस घर पहुंचा तो उसने घर के दरवाजे पर ही एक देशी कट्टे से गोलीमार खुद को उड़ा लिया।घर के बाहर सन्दीप के बाबा अलाव में हाँथ सेंक रहे थे लेक़िन गोली चलने की आवाज जब उन्होंने सुनी तो उनके होश उड़ गए तब तक घर के और भी लोग बाहर आ गए।

ये भी पढ़े-फतेहपुर:फेसबुक पर भड़काऊ पोस्ट करने वालों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया गंभीर धाराओं में मुकदमा..!

मृतक सन्दीप अपनी तीन बहनों सुधा, राधा, गोलू और भाई प्रदीप से बड़ा था।लेक़िन उसकी बीमारी की वजह से सभी लोग परेशान रहते थे।जब उसकी अब मौत की ख़बर सबने सुनी तो सबका रो रोकर बुरा हाल है।

मृतक के पिता सन्तोष ने बताया कि उनके लड़के के पास ये अवैध असलहा कहां से आया इसकी जानकारी नहीं है।घटनास्थल पर पहुंचे किशनपुर थानाध्यक्ष राम किशोर यादव ने कहा कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि यह अवैध असलहा मृतक तक कैसे पहुंचा।

Tags:

Related Posts

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us