Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:सुरंग के रास्ते मौत के अंजाम तक पहुंचा चोर..लाश अधबने मकान में मिली!

फतेहपुर:सुरंग के रास्ते मौत के अंजाम तक पहुंचा चोर..लाश अधबने मकान में मिली!
फाइल फोटो-बचोल

चोरी करने के लिए एक चोर द्वारा ईजाद किया गया रास्ता उसके ही मौत का कारण बन गया..क्या है पूरा मामला पढ़े युगान्तर प्रवाह की इस रिपोर्ट को।

फ़तेहपुर: आपने अक्सर चोरी की घटनाओं में चोरों द्वारा अपनाए गए हथकंडों के बारे में पढ़ा या सुना होगा। पर फतेहपुर में जिस तरह से एक चोर द्वारा ईजाद किया गया कारण उसके ही मौत का कारण बन गया ये अपने आप में बड़ा ही अजीबोगरीब है।

मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के शांतिनगर अयोध्या कुटी के पास का है जहाँ एक बंद पड़े अधबने मकान में रविवार सुबह एक लाश मिलने से हड़कंप मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार शहर के पत्थरकटा मोहल्ले के निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक रामकृष्ण सिंह द्वारा शांतिनगर में एक नया मकान बनवाया जा रहा था।मकान में कुछ कमरे में बन भी चुके हैं।लेक़िन पिछले कई दिनों से मकान बनने का काम रुका हुआ था।निर्माण कार्य दोबारा शुरू कराने के लिए मजदूरों सहित रविवार को जब रिटायर्ड शिक्षक का पुत्र पहुंचा था सबकी आंखे मकान के अंदर पड़ी एक युवक की लाश देख फ़टी की फ़टी रह गईं।

आपको बता दे कि अर्धनिर्मित घर के अंदर मिला युवक का शव एक सुरंग नुमा स्थान में फंसा हुआ मिला है।शव को देखकर यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि मरने वाला शक्स चोरी के इरादे से घर का गेट फांदकर घुसा था इसके बाद वह उस तालाबंद कमरे में सुरंग बना घुसने की कोसिस कर रहा था लेक़िन उसी सुरंग में फंसकर उसकी जान चली गई।

मौक़े पर पहुंचे सदर कोतवाल ने बताया कि जिस व्यक्ति का शव बरामद हुआ है उसकी शिनाख्त सदर कोतवाली क्षेत्र के मसवानी मोहल्ले के रहने वाले बचोल (30) के रूप में हुई है।बचोल स्मैक सहित कई तरह के नशों का आदी था जिसके चलते वह छोटी मोटी चोरियां भी करता था।मृतक बचोल के परिजनों ने बताया कि मृतक पिछले सात दिनों से घर से ग़ायब था बहुत खोज करने के बाद भी वह नहीं मिला आज जब उसके शव की सूचना मिली तो तब जाकर हम लोगों को पता चला।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us