Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:सास बहू की लड़ाई के बीच ऐसा क्या हुआ कि पिता ने पुत्र की गोलीमार कर हत्या कर दी..!

फतेहपुर:सास बहू की लड़ाई के बीच ऐसा क्या हुआ कि पिता ने पुत्र की गोलीमार कर हत्या कर दी..!
Fatehpur:घटनास्थल पर मौजूद एसपी photo युगान्तर प्रवाह

गुरुवार दोपहर हुसैनगंज थाना क्षेत्र अन्तर्गत एक गाँव में आपसी कहासुनी के विवाद में पिता ने अपने ही पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी..पढ़े क्या है पूरा मामला..युगान्तर प्रवाह की इस रिपोर्ट में।

फतेहपुर:गुरुवार दोपहर ज़िले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र अंर्तगत हुए एक गोलीकांड से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।यहां एक पिता ने ही अपने पुत्र की गोलीमार कर हत्या कर दी।आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है पूरा मामला..?

हुसैनगंज थाना क्षेत्र अंर्तगत बुआ का पुरवा मजरे जमरांवा गाँव निवासी गुजरात पाल ने अपने छोटे बेटे समरबीर पाल(23) की गुरुवार दोपहर देशी कट्टे से गोलीमार हत्या कर दी।बताया जा रहा है दोनों के बीच आपसी कहासुनी हुई और इसी बीच पिता गुजरात का गुस्सा इतना बढ़ गया कि उसने सीधे पुत्र को गोली मार दी।गोली मारने के बाद पिता मौके से फ़रार हो गया।औऱ पुत्र की घटनस्थल पर ही मौत हो गई थी। (fatehpur news)

सास बहू की लड़ाई..!

आरोपी गुजरात पाल के तीन बेटे रणधीर पाल(30), रणनीर पाल(26) और समरबीर पाल(23) हैं।ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर गुजरात पाल के बड़े बेटे रणधीर पाल की पत्नी आरती देवी और उसकी सास (गुजरात पाल की पत्नी) कुसमा देवी का घरेलू किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था।

ये भी पढ़े-यूपी:फतेहपुर में हुआ गोलीकांड..युवक की हत्या से इलाके में सनसनी..!

इसी बीच क़रीब 1:45 मिनट पर आरती देवी ने अपने देवर समरबीर पाल को फोन किया और घर बुलाया।भाभी का फोन पहुंचते ही समरबीर अपनी दुकान कोमल इलेक्ट्रॉनिक जोकि बारामील चौराहे पर खुली है वहां से सीधे घर पहुंचता है।और अपनी भाभी और मां को समझाता है लेक़िन इसी बीच घर में मौजूद पिता गुजरात की समरबीर से कहासुनी होने लगी।और देखते ही देखते गुजरात पाल ने तमंचा निकालकर अपने ही पुत्र समरबीर को गोली मार दी।जिसके चलते उसकी मौक़े पर ही मौत हो गई।बताया जा रहा है कि सास और बहू के बीच पिछले 6 महीने से आए दिन झगड़े हो रहे थे।झगड़े किस बात को लेकर हो रहे थे अब तक इसकी जानकारी नहीं हो पाई है।

आरोपी गुजरात पाल के पास कैसे पहुंचा देशी कट्टा..

जिस देशी कट्टे से समरबीर को गोली मारी गई वह गुजरात पाल के पास कैसे पहुंचा यह भी अपने आप मे बड़ा सवाल है।सूत्रों के अनुसार आरोपी को देशी कट्टा जमरांवा गाँव के रहने वाले चिकवा बिरादरी के एक व्यक्ति ने उपलब्ध कराया था!

ये भी पढ़े-फतेहपुर:अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हो रहे कुठाराघात को नहीं सहेंगे पत्रकार!-अजय भदौरिया।

इस मामले पर जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा ने बताया कि हुसैनगंज थाना क्षेत्र के जमरांवा गाँव के रहने वाले रणधीर पाल ने पुलिस को सूचना दी कि उसके भाई समरबीर पाल की हत्या उसके ही पिता द्वारा कर दी गई है।आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है।घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत
फतेहपुर में परिवार के साथ रहने के लिए यूपी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर की नौकरी छोड़कर बैंक में कैशियर बने अविनाश...
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद

Follow Us