Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:बाइक सवार पिता-पुत्र को बेक़ाबू ट्रक ने कुचला..पिता की मौक़े पर ही मौत..!

फतेहपुर:बाइक सवार पिता-पुत्र को बेक़ाबू ट्रक ने कुचला..पिता की मौक़े पर ही मौत..!
घटना के बाद अस्पताल में रोते बिलखते परिजन

सदर कोतवाली क्षेत्र के नउआबाग इलाक़े में NH2 पर बाइक सवार पिता पुत्र को एक बेक़ाबू ट्रक ने कुचल दिया..पढ़े पूरी ख़बर युगान्तर प्रवाह पर।

फतेहपुर: रफ्तार के कहर ने एक बार फ़िर एक परिवार को खुशियों को काफूर कर दिया।ताज मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के नउआबाग इलाक़े का है।

यह भी पढ़े:रामपुर-आज़म खान सहित तीन पर दर्ज हुआ थाने में मुकदमा..इस बार लम्बा फंसे खान.!

बताया जा रहा है कि कानपुर देहात जिले के गजनेर थाना क्षेत्र के रौगांव निवासी शिवप्रसाद द्विवेदी अपने पुत्र बबलू द्विवेदी के साथ बाइक में सवार होकर ज़िले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के सिमौर गाँव मे अपने सगे सम्बन्धियों के घर जा रहे थे।तभी नउआबाग इलाक़े में Nh2 पर स्थित राजकीय पालीटेक्निक कॉलेज के सामने विपरीत दिशा में आ रहे एक तेज़ रफ़्तार ट्रक ने टक्कर मार दी।

यह भी पढ़े:फतेहपुर-नकब लगाकर चोरों ने पार किया नगदी सहित लाखों का सामान.!

जिससे दोनों बाइक सवार पिता और पुत्र ट्रक के नीचे आ गए जिससे पिता शिवप्रसाद द्विवेदी की मौके पर ही मौत हो गई और बाइक में सवार पुत्र बबलू बुरी तरह से घायल हो गया। मौक़े पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

तिलक समारोह में शामिल होने जा रहे थे पिता पुत्र...

इस ह्रदय विदारक रोड एक्सीडेंट में अपनी जान गवाने वाले शिवप्रसाद द्विवेदी के एक बेटे की ससुराल सिमौर गाँव निवासी भोला के यहाँ है जानकारी के अनुसार वह अपने बेटे की ससुराल में आगामी चार जून को होनेे वाले एक तिलक समारोह में शामिल होने के लिए सिमौर जा रहे थे।

यह भी पढ़े:फतेहपुर-मोबाइल चोर गैंग का पुलिस ने किया पर्दाफाश..तीन अभियुक्त हत्थे चढ़े।

उनके साथ दो और बाइके थीं।जिनमें मृतक शिवप्रसाद का छोटा बेटा, छोटी बहू और उनकी बेटी थी। इस घटना के बाद से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है।घर वालों का रो रोकर बुरा हाल है।

ट्रक चालक मौक़े से हुआ फ़रार...

अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से हुई सड़क दुघर्टना में बुजुर्ग शिप्रसाद की मौत हो गई। घटना के बाद मौका पाते ही ट्रक का ड्राइवर अचानक ट्रक छोड़कर फ़रार हो गया। घटना स्थल पर पहुँची पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में लेते हुए मामले की जांच कर रही है।

Tags:

Related Posts

Latest News

फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर आरटीओ कार्यालय के पास बुधवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया....
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट
आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2026: कुंभ राशि के लिए बेहतर होगा समय, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल

Follow Us