Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:अचानक रोड पर गिरा यूकेलिप्टस का भारी पेड़..बाइक से जा रहे डॉक्टर की मौक़े पर ही मौत!

फतेहपुर:अचानक रोड पर गिरा यूकेलिप्टस का भारी पेड़..बाइक से जा रहे डॉक्टर की मौक़े पर ही मौत!
फ़ोटो युगान्तर प्रवाह

सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बुधवार सुबह शहर के डाक बंगले के निकट रोड पर अचानक यूकेलिप्टस का पेड़ गिरने से चपेट में आए बाइक सवार डॉक्टर की मौक़े पर ही मौत हो गई पढ़े पूरी ख़बर युगान्तर प्रवाह पर।

फतेहपुर:मौत इंसान को हर मोड़ पर और किसी भी वक्त मिल सकती है मौत को बस एक बहाना चाहिए किसी भी इंसानी जान को अपने आगोश में लेने के लिए।ऐसा ही एक ताज़ा मामला जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र का है जहां रोड पर अचानक एक यूकेलिप्टस का पेड़ जड़ से टूटकर सड़क पर गिरा जिसकी चपेट में आने से सड़क पर बाइक से जा रहे एक डाक्टर की मौक़े पर ही मौत हो गई।

ये भी पढ़े-फतेहपुर:शौच क्रिया के लिए जंगल गई किशोरी को दरिंदे ने बनाया अपनी हवस का शिकार..किशोरी गम्भीर हालत में अस्पताल में भर्ती!

जानकारी के अनुसार शहर क्षेत्र के चौक स्थित चूड़ी वाली गली में रहने वाले मोहम्मद तनवीरअहमद (35) नवुआबाग के निकट स्थित बकन्धा गाँव में एक छोटा सा क्लीनिक चलाते हैं।और वह रोज की भाँति बुधवार सुबह भी अपने क्लीनिक बाइक से सवार होकर जा रहे थे जब वह डाक बंगले से कुछ मीटर आगे पहुंचे तो सड़क किनारे स्थित एक यूकेलिप्टस का भारी पेड़ अचानक टूटकर बाइक सवार तनवीर के ऊपर गिर पड़ा जिससे उनकी मौक़े पर ही मौत हो गई।

ये भी पढ़े-फतेहपुर:जर्जर हाईटेंशन तार टूटकर सड़क पर गिरा..करंट की चपेट में आने से एक गाय सहित तीन मवेशी जिंदा जले..ग्रामीणों में फ़ैली दहशत!

रोड पर लग गया जाम..

रोड पर पेड़ गिरने की वजह से करीब घण्टे भर तक आवागमन बाधित रहा मौक़े पर पहुंची पुलिस ने पेड़ को मजदूरों की मदद से सड़क से अलग कराया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us