Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:दर्दनाक-जीजा के साथ जा रही साली की मौत..सड़क पर फैले खून को देख सहम गए लोग.!

फोटो-युगान्तर प्रवाह

थरियांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत आज सुबह हुए दर्दनाक हादसे में अपने जीजा के साथ जा रही साली की मौत हो गई और जीजा बुरी तरह घायल हो गया..पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।

फतेहपुर: सड़क पर चलते साक्षात यमराज रूपी ट्रक व डम्फर मानो इंसानी खून के प्यासे ही बैठे हैं।हर रोज हो रहे इतनी बड़ी तादात में सड़क हादसों के बाद ख़त्म हो रही इंसानी जिंदगियों के बावजूद जिला प्रशासन का इस ओर ध्यान नहीं जा रहा है।रविवार सुबह फिर एक हाईवे पर बाइक से जा रहे जीजा साली एक डम्फर की चपेट में आ गए जिसमें साली की मौक़े पर ही मौत हो गई औऱ जीजा बुरी तरह घायल हो गया।

यह भी पढ़े: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य..आखिर क्यों ख़फा होकर घर में बैठें हैं..जान ले पूरी हक़ीकत.?

मिली जानकारी के अनुसार ज़िले के हथगाम कस्बा निवासी पीताम्बर गुप्ता की 16 वर्षीय पुत्री शालू गुप्ता अपने जीजा नरेंद्र मूल निवासी रायबरेली (जो वर्तमान में अपनी ससुराल हथगाम में ही रहता था )के साथ अपना ईलाज कराने के लिए सदर कोतवाली क्षेत्र के मिठनापुर गाँव आई हुई थी।ईलाज कराने के बाद वापस जब वह फतेहपुर के रास्ते होते हुए अपने घर हथगाम जा रही थी तभी थरियांव थाना क्षेत्र के Nh2 पर बिलन्दा बाईपास के क़रीब एक ओवरलोड डम्फर ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे बाइक में सवार जीजा और साली इसके चपेट में आ गए।और शालू की मौक़े पर ही मौत हो गई और उसके जीजा नरेंद्र बुरी तरह घायल हो गए।मौक़े पर पहुंची पुलिस ने शालू के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।

हादसे के बाद बिखरे खून को देख सहम गए लोग...

सड़क हादसा इतना भयावह था कि सड़क पर चारों तरफ़ खून ही खून फैला हुआ था।खून को देख हर कोई सहम उठा था।घटना के बाद हाईवे पर क़रीब एक घण्टे तक आवागमन बाधित रहा और जाम की स्थिति बनी रही।

21 Apr 2019 By Vishwa Deepak Awasthi

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में ग्राम विकास अधिकारी के खाते से गायब हो गएं लाखों रुपए ! पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा Fatehpur News: फतेहपुर में ग्राम विकास अधिकारी के खाते से गायब हो गएं लाखों रुपए ! पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
फतेहपुर में साइबर अपराधियों ने ग्राम विकास अधिकारी यशवीर सिंह और उनकी पत्नी अपर्णा के संयुक्त बैंक खातों को निशाना...
Fatehpur News: फतेहपुर में चंगाई सभा पर पुलिस की छापेमारी ! धर्मांतरण करने के लगे आरोप, दर्ज हुआ मुकदमा
Fatehpur News: पक्के तालाब में नहाते समय डूबा 11वीं का छात्र, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
Fatehpur News: फतेहपुर में नकाबपोश बदमाशों का धावा, मां-बेटे को तमंचे के बल पर बनाया बंधक, कैश और जेवर लेकर भागे
Sugar Price Hike: रक्षाबंधन से पहले छिनी लोगों की मिठास, चीनी 65 रुपये किलो के पार, जानिए क्यों बढ़ रहे दाम
लखनऊ में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी की गोली मारकर की हत्या, बहन को भी उतारा मौत के घाट, फिर खुद दी जान
Fatehpur News: मदरसे के मौलवी की हैवानियत ! नाबालिग छात्रा से शादी का झांसा देकर एक साल तक करता रहा शोषण

Follow Us