Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:चांदपुर बस हादसा-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिया घटना का संज्ञान..हादसे का शिकार हुए लोगों को आर्थिक मदद का ऐलान!

फतेहपुर:चांदपुर बस हादसा-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिया घटना का संज्ञान..हादसे का शिकार हुए लोगों को आर्थिक मदद का ऐलान!
फोटो-युगान्तर प्रवाह

बुधवार दोपहर चांदपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुए भीषण सड़क हादसे का संज्ञान सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिया है.. साथ ही हादसे का शिकार हुए लोगों को आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है।

फतेहपुर: ज़िले के चांदपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बुधवार दोपहर हुए भीषण सड़क हादसे में अब तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है और अभी भी क़रीब दर्जन भर लोगों की हालत गम्भीर बनी हुई है।जिनका इलाज कानपुर हैलेट अस्पताल में चल रहा है।

यह भी पढ़े:फतेहपुर-भीषण सड़क हादसे में फिर दहला जिला ट्रक बस की सीधी टक्कर में क़रीब दस की मौत..दो दर्जन से अधिक घायल.!

आपको बता दे कि बुधवार दोपहर चांदपुर थाना क्षेत्र के अमौली क़स्बे से कुछ दूरी पर सठिगवा रोड पर बिलौरी कौंह मोड़ के क़रीब प्राइवेट बस और ट्रक की सीधी भिडंत हो गई थी।जिसमें मौक़े पर ही सात लोगों ने दम तोड़ दिया जबकि एक ने ईलाज के दौरान अपनी जान गवां दी इस हादसे में क़रीब 30 लोग घायल हो गए थे जिनमें अभी 15 लोगों की हालत अभी भी गम्भीर बनी हुई है।

मुख्यमंत्री राहत कोष से मदद का ऐलान...

इस दुर्घटना में अब तक आठ लोगों ने अपनी जान गवां दी है,बताया जा रहा है कि इस दुखद घटना का संज्ञान सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने स्वयं लिया है और उन्होंने जिलाधिकारी से घटना में मारे गए लोगों के परिजनों व घायलों को मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है।

हादसे में अपनी जान गवाने वाले लोगों की सूची...

1:सिराज(9)पुत्र शमीम निवासी ललौली थाना ललौली जिला फतेहपुर।

2:अमर सिंह(45)पुत्र रामगोपाल निवासी काशीराम कालोनी थाना कोतवाली हमीरपुर जिला हमीरपुर।

3:वीर सिंह(10)पुत्र अमर सिंह निवासी काशीराम कालोनी हमीरपुर।

4:शिवप्यारी(45)पत्नी रामराज निषाद निवासी रूरा थाना चांदपुर जिला फतेहपुर।

5:शिवाकांत सैनी(27) पुत्र रामस्वरूप निवासी थाना घाटमपुर जिला कानपुर नगर।

6:रामसजीवन पुत्र रामसहाय निवासी सठिगवा थाना चांदपुर जिला फतेहपुर।

7:बाबूराम(65)पुत्र महावीर निवासी घाटमपुर।

8:सुशीला देवी(60)पत्नी बाबूराम निवासी कानपुर नगर।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में प्रेम प्रसंग में की गई हत्या ! पत्नी ने पति के साथ मिलकर प्रेमी को मार डाला, झाड़ियों में फेंका शव Fatehpur News: फतेहपुर में प्रेम प्रसंग में की गई हत्या ! पत्नी ने पति के साथ मिलकर प्रेमी को मार डाला, झाड़ियों में फेंका शव
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. हुसैनगंज...
आज का राशिफल 24 अक्टूबर 2026: इन राशियों के लिए बेहतर नहीं होगा आने वाला समय, शनि की पड़ रही है दृष्टि
Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद
Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा

Follow Us