Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:खाना खाकर घर की छत पर लेटा था नलकूप आपरेटर..हमलावरों ने रेत दिया गला..खून से लथपथ मिले बिस्तर.!

फ़ोटो युगान्तर प्रवाह

फतेहपुर में बीती रात एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति की अज्ञात हमलावरों ने गला रेतकर हत्या कर दी।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस कप्तान ने मौक़े-ए-वारदात का निरीक्षण कर घटना का जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया है...पढ़े पूरी ख़बर युगान्तर प्रवाह पर।

फतेहपुर:बीते कुछ दिनों के अंदर ज़िले में हो रही ताबड़तोड़ वारदातो के चलते माहौल दहशत का बन गया है।और कई मामलों में पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने शुरू हो गए हैं।

सोमवार सुबह एक बार फ़िर ज़िले में उस वक़्त सनसनी फैल गई जब एक सरकारी नलकूप आपरेटर का शव उसके ही घर की छत पर खून से लथपथ पड़ा हुआ मिला।मामला धाता थाना क्षेत्र के खरसेड़वा गाँव का है जहां बीती रात नलकूप ऑपरेटर के पद पर कार्यरत जवाहर लाल सिंह की उसके ही घर की छत पर अज्ञात हमलावरों द्वारा निर्मम तरीक़े से गला रेतकर हत्या कर दी गई।

ये भी पढ़े-फतेहपुर:बीच सड़क शव मिलने से इलाके में मचा हड़कंप..शरीर पर थे चोट के निशान और बदन पर नहीं थे कपड़े.!

मिली जानकारी के अनुसार मृतक जवाहर सिंह(50) बीती रात खाना खाकर घर की छत पर सोने के लिए गया था उसी दौरान की उसकी किसी तेज़ धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई।परिजनों ने आज सुबह जब जवाहर लाल सिंह को बिस्तर पर मरा हुआ पाया तो सबके होश उड़ गए।हत्या इतने निर्मम तरीके से की गई थी कि जिस बिस्तर पर मृतक जवाहर लाल सिंह लेटा था वह पूरी तरह से खून से सना हुआ मिला।घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर एसपी रमेश,एएसपी पूजा यादव सहित पुलिस की सर्विलेंस टीम,स्वाट टीम और स्थानीय थाने की पुलिस पहुंच जांच पड़तात में जुट गई है।

ये भी पढ़े-Big Breaking:एसआईटी की पूछताछ में टूटा यौन उत्पीड़न का आरोपी स्वामी चिन्मयानंद..कबूली यह बात!

पुलिस अधीक्षक रमेश ने बताया कि धाता थाना क्षेत्र के खरसेड़वा गाँव में रहने वाले जवाहरलाल सिंह का उनके ही घर की छत पर हमलावरो द्वारा गला रेतकर मारा डाला गया।एसपी ने कहा कि घटनास्थल का मौक़े पर जाकर निरीक्षण किया गया है घटना का खुलासा जल्द कर दिया जाएगा।

23 Sep 2019 By Shubham Mishra

Tags:

Related Posts

Latest News

Accident In Fatehpur: फतेहपुर में बारातियों से भरी बस डंपर से टकराकर पलटी, बड़ी संख्या में घायल Accident In Fatehpur: फतेहपुर में बारातियों से भरी बस डंपर से टकराकर पलटी, बड़ी संख्या में घायल
फतेहपुर के असोथर क्षेत्र में शनिवार रात बारातियों से भरी मिनी बस डंपर से टकराकर खंती में पलट गई. हादसे...
आज का राशिफल 25 अप्रैल 2026: शनिवार के दिन कैसे रहेंगे आपके ग्रह, जानिए दैनिक भाग्यफल में क्या कहते हैं सितारे
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह की तहरीर पर सपा मीडिया सेल के एक्स अकाउंट पर दर्ज हुआ मुकदमा
Uttar Pradesh: यूपी के किसान 30 तारीख तक करा लें ये काम, नहीं बंद हो जाएगा सरकारी योजनाओं का लाभ
Fatehpur News: बेटे की शादी का कार्ड बांटने निकले पिता और भतीजे की मौत, खुशियां बदलीं मातम में
UP Board Results 2026: फतेहपुर के अभिषेक तिवारी ने रचा इतिहास ! किसान के बेटे ने 97% अंक लाकर प्रदेश में हासिल की 5वीं रैंक
आज का राशिफल 24 अप्रैल 2026: मेष से लेकर मीन तक क्या कहते हैं आपके ग्रह, जानिए दैनिक भाग्यफल

Follow Us