Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:नकब लगाकर चोरों ने पार किया नगदी सहित लाखों का सामान.!

फतेहपुर:नकब लगाकर चोरों ने पार किया नगदी सहित लाखों का सामान.!
फोटो-युगान्तर प्रवाह

बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बीती रात चोरों ने एक घर को अपना निशाना बना लाखों की चोरी कर ली..पढ़े पूरी ख़बर युगान्तर प्रवाह पर।

फतेहपुर: ज़िले में चोरी की बढ़ रही घटनाओं से आम लोगों का जीवन मुहाल होता जा रहा है। ताजा मामला बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के नगुआपुर गाँव का है।जहां बीती रात कुछ अज्ञात चोरों द्वारा एक घर की दीवार को काटकर नगदी सहित क़रीब पांच लाख का सामान पार कर दिया गया।

यह भी पढ़े:फतेहपुर-मोबाइल चोर गैंग का पुलिस ने किया पर्दाफाश..तीन अभियुक्त हत्थे चढ़े।

जानकारी के अनुसार नगुआपुर गाँव के रहने वाले शिवनारायण सिंह घर के पुरुष सदस्यों के साथ घर के बाहर सो रहे थे और घर की महिलाएं छत पर सो रहीं थीं।इसी का फ़ायदा उठाते हुए चोरों ने पीछे की तरफ़ से घर की दीवाल में नकब लगाकर अंदर प्रवेश कर गए और फ़िर घर मे रखी हुई लाखों की नगदी,अलमारी में रखा हुआ कीमती सोने चांदी का जेवर लॉक तोड़कर चुरा ले गए।घर मे चोरी की जानकारी घर वालों को तब हुई जब वह सुबह जगे।इसके बाद गृह स्वामी शिवनारायन द्वारा डायल 100 पर इसकी सूचना दी गई।मौके पर पहुंची बिंदकी कोतवाली की पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़े:कौशाम्बी-बजते बजते आग के गोले में तब्दील हो गया डीजे..!

पीड़ित गृह स्वामी शिवनारायण के पुत्र विकास सिंह ने बताया कि घर के सभी पुरुष गर्मी की वजह से घर के बाहर सोते हैं और महिलाएं छत पर।जब आज सुबह जब घर की महिलाएं उठी तो देखा की सीढियों का दरवाजा घर के अंदर की तरफ़ से बन्द है।और जब हम लोगों ने घर के अंदर जाने की कोशिश की तो देखा घर का मुख्य दरवाजा भी अंदर की तरफ़ से बन्द है।इस पर हम लोंगो को कुछ आशंका हुई और घर के बाहर का मुआयना किया और जब दीवाल पर नकब लगा देखा तो हम सबके होश उड़ गए।

यह भी पढ़े:डबल मर्डर-बसपा नेता व उनके भांजे की गोलीमार कर हत्या..मिठाई के डिब्बे में छिपाकर लाए थे पिस्टल.!

विकास सिंह ने बताया कि उसी नकब से एक लोंगो ने घर मे घुसकर अंदर से बन्द दरवाजे को खोला जाके तो देखा कि घर मे सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ है।विकास के अनुसार उनके घर से चोरों ने घर मे व्यापार के सिलसिले से रखा हुआ क़रीब 1 लाख 60 हज़ार रुपया नगद व सोने चांदी के जेवरों सहित क़रीब पांच लाख का सामान पार कर दिया है।

Tags:

Related Posts

Latest News

UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तर प्रदेश पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप 2026-27 के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है. दशमोत्तर (कक्षा 11 और 12 को छोड़कर) छात्रवृत्ति...
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट
आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2026: कुंभ राशि के लिए बेहतर होगा समय, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल
Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके
UP School Holiday: यूपी में 26 अक्टूबर को स्कूलों की छुट्टी, इस वजह से योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान

Follow Us