Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP:फतेहपुर में दर्दनाक हादसा..छत गिरने से नौ बच्चे दबे..तीन की मौत..6 घायल.!

UP:फतेहपुर में दर्दनाक हादसा..छत गिरने से नौ बच्चे दबे..तीन की मौत..6 घायल.!
फतेहपुर:अस्पताल में भर्ती घायल बच्चे।

यूपी के फतेहपुर में शनिवार को दर्दनाक हादसा हुआ है।यहाँ एक कच्चे मकान की छत गिरने से तीन बच्चों की मौत हो गई है..जबकि 6 बच्चे गम्भीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं..पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

फतेहपुर:शनिवार शाम होते होते ज़िले में घटी एक ह्रदय विदारक घटना ने हर किसी को झकझोर दिया है।तीन बच्चों की एक साथ मौत हुई है और 6 बच्चे बुरी तरह घायल हैं, घायलों में भी कुछ की हालत अति नाजुक बताई जा रही है।घटना बिंदकी कोतवाली क्षेत्र की है जहाँ एक कच्चे मकान के नीचे खेल रहे बच्चों के ऊपर छत भरभरा कर गिर गई और इतनी बड़ी घटना हो गई। fatehpur news

ये भी पढ़ें-लखनऊ डबल मर्डर:हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा..नाबालिग बेटी गिरफ्तार.!

जानकारी के अनुसार बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रतवा खेड़ा में शनिवार शाम क़रीब 4 बजे एक जर्जर कच्चे मकान की छत अचानक ढह गई।जिसके चलते वहां खेल रहे नौ बच्चे दब गए।तीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 6 बच्चे घायल हो गए।ग्रामीणों ने आनन फानन किसी तरह से सभी को मलबे से बाहर निकाला।जिनमे गुड़िया(15) पुत्री शिवपूजन, शिशुपाल (2) एवं सभाजीत (5) पुत्रगण सुनील पाल मौक़े पर ही मृत पाए गए। fatehpur bindki roof fall three children death

जबकि राजपाल(12) पुत्र सुनील सीलम (8) पुत्री राजेश पाल,राखी(12) पुत्री अनिल पाल, मानसी(6) पुत्री सुनील पाल, अनुराग(5) पुत्र अनुज ,आर्यन (4) पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए,ग्रामीणों ने एंबुलेंस की सहायता से सभी घायलों को बिंदकी के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहाँ से डॉक्टरों ने सभी घायलों की हालत गंभीर होते देख सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। Fatehapur bindki news 

ये भी पढ़ें-लखनऊ डबल मर्डर:लखनऊ से दिल्ली तक दोहरे हत्याकांड की गूंज रेलमंत्री ने की सीएम योगी से बात.!

एसपी प्रशान्त वर्मा ने बताया कि रतवा खेड़ा में छत गिरने से 9 बच्चे दब गए हैं जिनमें से तीन की मौत हो गई है।6 बच्चे घायल हैं, जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है।मौके पर पहुंचे उप जिलाधिकारी आशीष कुमार ने सभी मृतकों के परिजनों को ढांढस बांधते हुए उन्हें मुख्यमंत्री राहत कोष से मदद दिलाए जाने का आश्वासन दिया है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us