Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दबोचे तीन शातिर बदमाश..दो हुए फ़रार.!

फतेहपुर:पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दबोचे तीन शातिर बदमाश..दो हुए फ़रार.!

लखनऊ एसटीएफ की सूचना पर असोथर के जंगलों में बीते दिनों ज़िले की पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार हुए तीन शातिर बदमाशों को आज जेल भेज दिया है..पढ़े पूरी ख़बर युगान्तर प्रवाह पर।

फतेहपुर: जहां एक ओर ज़िले में आए दिन हो रही हत्याओं से पुलिस की जमकर किरकिरी हो रही थीं तो वही दूसरी ओर ज़िले की पुलिस को एक बड़ी सफलता भी हाँथ लगी है।मामला असोथर थाना क्षेत्र के यमुना पट्टी में बसे गाँव देइमऊ के जंगलों का है। जहाँ पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़े:स्मृति ईरानी के क़रीबी की गोलीमार कर हत्या..ईरानी की जीत का जश्न मना घर लौट रहे थे.!

घटना की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक ने बताया कि असोथर थाना क्षेत्र देइमऊ के जंगलों में पुलिस को शातिर बदमाशों के छिपे होने की सूचना मिली थी जो किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए जंगलों में छिपकर रणनीति बना रहे थे।इसी सूचना के आधार पर जब पुलिस ने पूरे इलाके को घेरकर बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया तो उनमें से एक बदमाश ने पुलिस टीम के ऊपर जानलेवा हमला करते हुए फाइरिंग कर दी।लेक़िन पुलिस ने तेज़ी दिखाते हुए तीन शातिरों को पकड़ लिया जबकि दो मौके से फरार हो गए।

यह भी पढ़े:फतेहपुर-चुनावी जीत हार की बहस में अज्ञात हमलावरों ने कांग्रेस समर्थक की गोली मार की हत्या..!

पुलिस की गिरफ्त में आए अनुराग सिंह पुत्र जनार्दन सिंह निवासी कस्बा असोथर थाना असोथर, शनी पांडेय पुत्र शम्भू नाथ पांडेय निवासी थाना संग्रामपुर जनपद अमेठी व सूरज मिश्रा उर्फ बारूद पुत्र अशोक कुमार मिश्रा निवासी जनपद प्रतापगढ़ इन तीनों के पास से पुलिस ने अवैध असलहे व भारी मात्रा में जिंदा कारतूस भी बरामद किए है।

यह भी पढ़े:फतेहपुर-इंजीनियर हत्याकांड-खुलासा:हत्या में शामिल दो अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार..मास्टरमाइंड अभियुक्त अभी भी फ़रार!

गिरफ्तार हुए तीनो शातिरों के साथ सूरजसिंह और धीरज शुक्ला भी थे जो मुठभेड़ के दौरान पुलिस को चकमा देकर फ़रार हो गए हैं।फ़रार दोनों बदमाश भी अमेठी जनपद के रहने वाले हैं जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयासरत है।

Tags:

Related Posts

Latest News

UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष
उत्तर प्रदेश में पुलिस थानों और पुलिस इकाइयों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए 18.41 करोड़ रुपये मंजूर किए...
आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल
Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल

Follow Us