Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP:शराब के ठेके पर शराबियों के जमावड़े से परेशान महिलाओं ने की रोड जाम..!

UP:शराब के ठेके पर शराबियों के जमावड़े से परेशान महिलाओं ने की रोड जाम..!

शराब के ठेके पर शराबियों द्वारा भीड़ लगाकर गाली गलौच करने से तंग आकर महिलाओं ने रोड जाम कर विरोध प्रदर्शन करते हुए ठेके को बन्द किए जाने की माँग की.पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर।

फर्रुखाबाद:लॉकडाउन में सरकारी शराब के ठेकों को खुलने की अनुमति मिली।जिसके बाद ठेकों पर भयंकर भीड़ लगी।लेकिन सरकार की तरफ़ से यह स्पष्ट गाइडलाइन थी कि ठेके केवल शराब की बिक्री कर सकेंगे ठेकों पर बैठकर शराब पीना और भीड़ लगाना सख्त मना होगा।लेकिन बावजूद इसके ठेकों के बाहर सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाते हुए शराबियों का जमावड़ा लग रहा है।और जमकर गाली गलौज की जा रही है।

ये भी पढ़े-UP:फतेहपुर में पूर्व ग्राम प्रधान की गोलीमार कर हत्या..!

ताजा मामला जनपद के मेरापुर थाना क्षेत्र के चंदुइया गाँव का है।जहाँ गुरुवार को गाँव की महिलाओं शराबियों से तंग आकर शराब के ठेके पर पहुँच ठेके को बन्द करने को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

विरोध प्रदर्शन कर रही महिलाओं का कहना था कि ठेके के बाहर शराबियों का दिन भर जमावड़ा लगा रहता है।जिससे रास्ते से गुजरने वाली महिलाओं व लड़कियों को काफी परेशानी होती है।

ये भी पढ़े-फर्रुखाबाद:स्कूल के बाहर खोखे देख सीडीओ का पारा चढ़ा..कार्यवाही के आदेश..!

शराब के नशे में धुत होकर शराबी गंदी गालियों का इस्तेमाल करते हैं।विरोध प्रदर्शन करते हुए महिलाओं ने गाँव की रोड को जाम कर दिया। महिलाओं ने यह भी कहा कि शराब पीने के कारण घर के मर्द जेवर व अनाज बेचकर पैसा शराब पर उड़ा रहे हैं।जिसके चलते घरों में आए दिन मारपीट हो रही है।आक्रोशित महिलाओं ने गांव से ठेका हटाये जाने की मांग की।

महिलाओं द्वारा सड़क जाम कर विरोध करने की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची।और डंडा लेकर महिलाओं को खदेड़ा जाम खुलवाया।

मेरापुर थानाध्यक्ष आर.के. रावत ने बताया कि महिलाओं ने शराब ठेका बंद करने के लिए प्रदर्शन करने की कोशिश की थी। सूचना पर पुलिस बल ने महिलाओं को मौके से हटाकर घर भेज दिया है।

Tags:

Related Posts

Latest News

UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव
उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 को लेकर...
Fatehpur News: अवैध संबंधों में की गई विवाहिता की हत्या! मुठभेड़ में पकड़ा गया हत्यारोपी, निर्वस्त्र मिला था महिला का शव
Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े
Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग

Follow Us