Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Farrukhabad news: राजस्व कर्मी से दरोगा की गुंडागर्दी ज़बरन थाने में बिठाया रिश्वत ले छोड़ा जांच शुरू.!

Farrukhabad news: राजस्व कर्मी से दरोगा की गुंडागर्दी ज़बरन थाने में बिठाया रिश्वत ले छोड़ा जांच शुरू.!
फर्रुखाबाद:पीड़ित राजस्व कर्मी।

यूपी के फर्रुखाबाद ज़िले में पुलिस पर गुंडागर्दी औऱ रिश्वत लेने का आरोप लगा है, पीड़ित राजस्व कर्मी की शिकायत पर सीओ द्वारा प्रकरण की जाँच शुरू कर दी गई है..पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

फर्रुखाबाद:जब पुलिस की गुंडागर्दी का शिकार सरकार के मुलाजिम ही होने लगे तो आम आदमी की क्या हालत होगी इसकी कल्पना मात्र से दिल दहल जाता है।फर्रुखाबाद में इन बेलगाम पुलिस कर्मियों पर लगाम कौन लगाएगा ये अपने आप में बड़ा सवाल है।Farrukhabad news

जानकारी के अनुसार नवाबगंज थाना क्षेत्र के गंगलउ निवासी रामऔतार सिंह जो कि तहसील कायमगंज में संग्रह सेवक के पद पर तैनात हैं उन्होंने एसडीएम को लिखे प्रार्थना पत्र में बताया है कि मंगलवार को वह तहसील में आयोजित समाधान दिवस के समाप्त होने के बाद डाक लेकर क्षेत्र में गए हुए थे।इसके बाद जब वापस लौटकर आ रहे थे तो रास्ते में नवाबगंज थाने में तैनात एसआई शिशुपाल सिंह अपने एक कांस्टेबल के साथ आए औऱ गाली गलौच करते हुए जबरन गाड़ी में बिठा थाने ले आए औऱ 10 हज़ार रुपए रिश्वत की मांग की।

राम औतार सिंह ने बताया कि इस बात की सूचना फोन के माध्यम से मेरे द्वारा तुरंत तहसीलदार कायमगज को दी गई थी फ़िर भी एसआई शिशुपाल द्वारा छोड़ा नहीं गया और रात में 5 हजार रुपए रिश्वत देने के बाद छोड़ा।

इस मामले में तहसीलदार कायमगंज प्रदीप कुमार ने बताया कि सूचना पर मैंने थाना अध्यक्ष नवाबगंज को फोन किया था लेकिन मेरी बात का ध्यान नहीं दिया गया औऱ कर्मचारी को 4 घंटे तक थाने में बिठा रखा।

क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद सोहराब आलम खान ने बताया सूचना पर जांच की जा रही है जो तथ्य प्रकाश में आएगा उसी के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Tags:

Related Posts

Latest News

Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त
Janmashtami 2026: साल 2026 की श्रीकृष्ण जन्माष्टमी बेहद खास रहने वाली है. इस बार भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि...
UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में 6 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-वज्रपात की आशंका पर सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश
Fatehpur News: सामाजिक सेवा के लिए डॉ. अनुराग श्रीवास्तव सम्मानित, राज्यपाल ने दिया उत्कृष्ट सेवा सम्मान
Fatehpur News: 3 सितंबर के स्वदेशी व्यापारी कुंभ को सफल बनाने में जुटा व्यापार मंडल, बन रही है भ्रष्ट अधिकारियों की सूची
Fatehpur News: राकेश त्रिवेदी को शिक्षा माफिया क्यों बता रहे हैं सपा नेता संतोष द्विवेदी, आंदोलन की चेतावनी
Fatehpur News: तेजस द्विवेदी मौत प्रकरण में प्रधानाचार्य गिरफ्तार ! प्रबंधक राकेश त्रिवेदी फरार, पसलियों में मिला फ्रैक्चर
फतेहपुर स्वास्थ्य विभाग में 10 आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती पर सवाल, तत्कालीन प्रभारी CMO से 8 बिंदुओं पर जवाब तलब

Follow Us