Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP:मामी के प्यार में बाधा बने मामा को भांजे ने दे दी दर्दनाक मौत..दस हज़ार वाला भी साथ रहा..!

UP:मामी के प्यार में बाधा बने मामा को भांजे ने दे दी दर्दनाक मौत..दस हज़ार वाला भी साथ रहा..!
फर्रुखाबाद:पुलिस हिरासत में हत्यारोपी।

यूपी के फर्रुखाबाद में बीते सात जुलाई की रात खेतों में हुई हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया है..पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

फर्रुखाबाद:इश्क़ वाक़ई अंधा होता है!कब और किससे हो जाए इंसान को पता ही नहीं चलता।लेक़िन नाज़ायज रिश्तों की शक़्ल में पनपे इश्क का अंजाम हमेसा तबाही तक ले जाता जिसमें एक नहीं कई परिवार तबाह होते हैं।ऐसे ही एक सनसनीखेज मामले का खुलासा जनपद फर्रुखाबाद में हुआ है।

ये भी पढ़ें-कोरोना:फतेहपुर में आँकड़ा दो सौ के पार..!

जानकारी के अनुसार बीते सात जुलाई की रात शमसाबाद थाना क्षेत्र के अजीजाबाद गाँव में खेतों में रखवाली कर रहे जगदीश(30) पुत्र रामेश्वर की हत्या कर दी जाती है।आठ जुुलाई की सुबह शव खेतों में खून से लथपथ हालत में मिलता है।पुलिस की जाँच शुरू होती है और जाँच में जो तथ्य प्रकाश में आते हैं वो काफ़ी चौंकाने वाले होते हैं।

ये भी पढ़ें-UP:फर्रुखाबाद में किसान की धारदार हथियार से हत्या..हमलवार फरार..!

इस घटना का खुलासा शुक्रवार को ज़िले के एसपी डॉ. अनिल मिश्रा ने कर दिया।उन्होंने बताया कि जाँच के दौरान यह पता चला कि मृतक जगदीश की पत्नी का मृतक के सगे भाँजे प्रमोद कुमार पुत्र बादल सिंह के साथ बीते दो सालों से प्रेम प्रंसग चल रहा था।मामा इन दोनों के बीच की बाधा था।

ये भी पढ़ें-विकास दुबे एनकाउंटर:सपाट सड़क पर फिसली गाड़ी..!

हत्या में रामप्रकाश पुत्र वेदराम निवासी अलमापुर भी शामिल था।रामप्रकाश से मृतक जगदीश ने 10 हज़ार रुपए उधार लिए थे लेक़िन वह उन्हें लौटा नहीं रहा था।मृतक का भांजा प्रमोद पहले ही अपने मामा से खुन्नस खाए हुए था जब उसे रामप्रकाश की रूपये उधार देने वाली बात पता चली तो उसने रामप्रकाश के साथ मिलकर जगदीश को मारने की योजना बनाई।योजना के मुताबिक दोनों ने मिलकर सात जुलाई की रात जगदीश की लाठी और सरिया से वार कर हत्या कर दी।दोनों अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Tags:

Related Posts

Latest News

UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम बदलने के आसार हैं. बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे संभावित चक्रवाती...
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट
आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2026: कुंभ राशि के लिए बेहतर होगा समय, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल
Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके
UP School Holiday: यूपी में 26 अक्टूबर को स्कूलों की छुट्टी, इस वजह से योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान
Fatehpur News: फतेहपुर में वर्चस्व की जंग में खूनी बवाल, 10 महिलाओं समेत 20 गिरफ्तार! अब जेल की खानी होगी हवा
आज का राशिफल 25 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, किसे मिलेगी खुशखबरी और किसे रहना होगा सावधान

Follow Us