Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP:सनसनीखेज वारदात से मचा हड़कम्प..दो मासूम बच्चों सहित एक ही परिवार के पांच लोंगो के लहूलुहान शव घर में मिले..!

UP:सनसनीखेज वारदात से मचा हड़कम्प..दो मासूम बच्चों सहित एक ही परिवार के पांच लोंगो के लहूलुहान शव घर में मिले..!
एटा में पांच लोगों की हत्या!फ़ोटो-सोशल मीडिया।

यूपी के एटा ज़िले में शनिवार सुबह एक ही परिवार के पांच लोगों के शव घर के अंदर मिलने से सनसनी फैल गई है..पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

डेस्क:लॉकडाउन में किस तरह अपराधी यूपी पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं।इसका ताज़ा उदाहरण एटा ज़िले में घटित हुई घटना है।यहाँ एक ही परिवार के पाँच लोगों की हत्या किए जाने से पूरे यूपी में हड़कम्प मचा हुआ है।योगी सरकार पर भी क़ानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं।etha news murder of five family members

ये भी पढ़े-फतेहपुर:नगर पालिका द्वारा कराई गई विवादित वॉल पेंटिंग..भावनाओं को आहत करने का आरोप..!

जानकारी के अनुसार एटा के मोहल्ला श्रृंगार नगर में रहने वाले राजेश्वर प्रसाद पचौरी (75), पुत्र वधू दिव्या (35) नाती आयुष (8) और लालू (1) व दिव्या की बहन बुलबुल (20) के शव घर में अलग-अलग स्थानों पर पड़े हुए थे। बुजुर्ग राजेश्वर के सिर में गहरी चोट थी, जबकि दिव्या के हाथ की नस कटी हुई थी। मौके पर ब्लेड का टुकड़ा और सल्फास की गोलियां भी पड़ी मिली हैं। घर बंद था और ताला तोड़कर पुलिस अंदर दाखिल हो पाई। घटना रात में किस समय हुई यह अभी साफ नहीं हो पाया है। राजेश्वर के बेटे दिलीप रुड़की में काम करते हैं वे घर पर नहीं थे। घर पर बच्चे-महिलाएं व एक बुजुर्ग ही थे। सूचना मिलते ही एसएसपी सुनील कुमार सिंह व कई अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

ये भी पढ़े-कोरोना:भारत में 25 हज़ार के करीब पहुँचे कुल मामले..!

बुजुर्ग के सिर में गहरी चोट है, जो हत्या की ओर इशारा भी कर रही है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि मामला आत्महत्या का होता तो सिर में चोट कैसे लग सकती थी। बुजुर्ग की स्थिति ने मामले को उलझा दिया है इसलिए पुलिस फिलहाल किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच पा रही। हालांकि फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची है और उसने फिंगर प्रिंट व जांच नमूने लिए हैं। पुलिस को फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
फतेहपुर के महर्षि विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम...
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर

Follow Us