Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

यूपी:शादी समारोह में शामिल होने आए चार दोस्तों की नहाते वक्त नदी में डूबने से मौत..इलाके में मचा कोहराम.!

यूपी:शादी समारोह में शामिल होने आए चार दोस्तों की नहाते वक्त नदी में डूबने से मौत..इलाके में मचा कोहराम.!
प्रतीकात्मक फोटो

एक शादी समारोह में शामिल होने आए 6 दोस्तों में से चार की मौत नदी मे नहाते वक्त डूबने से हो गई..पढ़े पूरी ख़बर युगान्तर प्रवाह पर..

देवरिया: शादी समारोह की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गई जब उसी शादी में शामिल होने आए चार दोस्त एक नदी में डूबकर मौत के आगोश में समा गए।घटना देवरिया जिले के भटनी थाना क्षेत्र की है।

यह भी पढ़े: गढ़ीवा हत्याकांड खुलासा-सपा नेता के भतीजे के कत्ल में पत्नी ने ही प्रेमी संग रची थी हत्या की साजिश.!

मिली जानकारी के अनुसार भटनी थाना क्षेत्र के लालचक गाँव निवासी ज्ञानेश्वर यादव की बेटी की शादी सोमवार को थी।इसी शादी में शामिल होने के लिए ज्ञानेश्वर के बेटे दीपक के 6 दोस्त अमन यादव (20), सत्यव्रत मौर्य (18), शाश्वत त्रिपाठी (19) अभिषेक सिंह (18), आदित्य सिंह, और शिवेंद्र आए हुए थे। सभी दोस्त गोरखपुर और महराजगंज ज़िले के निवासी बताए जा रहे हैं। 

सभी दोस्तों ने सोमवार दोपहर बाद नजदीक में ही बह रही छोटी गंडक नदी में नहाने का निर्णय लिया और नहाने चले गए।लेक़िन नहाते वक़्त  सत्यव्रत अचानक डूबने लगा दोस्त को डूबता देख अन्य दोस्त उसे बचाने के लिए बढ़े। कुछ ही देर में वह भी डूबने लगे।और इस तरह से एक दूसरे को बचाने में 6 दोस्त गहरे पानी मे डूबने लगे।

नदी किनारे बैठे एक व्यक्ति के शोर मचाने पर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। औऱ काफी मशक्कत के बाद नदी में डूब रहे आदित्य सिंह और विशाल को किसी तरह बांस के सहारे बाहर निकाला लेक़िन अमन, सत्यव्रत, शाश्वत और अभिषेक पानी में डूब गए।जब तक उनको नदी से बाहर निकाला जाता तब तक चारों की मौत हो चुकी थी।

घटना की जानकारी होने पर मौक़े मे पहुंचे भटनी थानाध्यक्ष अश्वनी राय ने युगान्तर प्रवाह से बातचीत के दौरान बताया कि चारों शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।साथ ही चारों मृतकों के परिजनों के  आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

दोस्त की बहन की शादी में शामिल होने आए चार दोस्तों की मौत ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया है।इस ह्रदय विदारक घटना के बाद से इलाक़े में कोहराम मचा हुआ है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका
दिल्ली के दक्षिणी इलाके सत्य निकेतन में रविवार को बारिश के बीच एक बड़ा हादसा हो गया, यहां पांच मंजिला...
Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या
Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त
UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में 6 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-वज्रपात की आशंका पर सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश
Fatehpur News: सामाजिक सेवा के लिए डॉ. अनुराग श्रीवास्तव सम्मानित, राज्यपाल ने दिया उत्कृष्ट सेवा सम्मान
Fatehpur News: 3 सितंबर के स्वदेशी व्यापारी कुंभ को सफल बनाने में जुटा व्यापार मंडल, बन रही है भ्रष्ट अधिकारियों की सूची

Follow Us