UP:बाँदा में ट्रिपल मर्डर से सनसनी..पुलिस कांस्टेबल, उसकी मां औऱ बहन की हत्या.!
On
यूपी के बाँदा ज़िले में शुक्रवार देर रात ट्रिपल मर्डर से सनसनी फैल गई है..एक पुलिस कांस्टेबल औऱ उसकी मां व बहन को हमलावरों ने कुल्हाड़ी से हमला कर मौत के घाट उतार दिया है..पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..
बाँदा:शुक्रवार देर रात बाँदा ज़िले में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या हो गई।मौक़े पर आईजी चित्रकूट रेंज, एसपी व भारी पुलिस बल पहुँचा।पुलिस ने अब तक दो हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है।अन्य की तलाश में पुलिस की कई टीमें छापेमारी कर रहीं हैं।Banda triple murder
जानकारी के अनुसार प्रयागराज में पोस्ट पुलिस कांस्टेबल अभिषेक वर्मा का परिवार जिला मुख्यालय के चमरौडी मोहल्ले में रहता है।इन दिनों अभिषेक भी छुट्टी लेकर घर आए हुए थे।

घटना की सूचना से पुलिस के होश उड़ गए मौक़े पर आईजी के. सत्यानारायण और एसपी एसएस मीणा फोर्स के साथ पहुंचे।
आईजी चित्रकूट ने बताया कि आज रात्रि में जनपद बांदा के चमरौड़ी में हुई 3 लोगो की हत्या पर मौके पर जाकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया, हत्या में वांछित 02 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया है अन्य की तलाश की जा रही है।
Tags:
Related Posts
Latest News
02 Oct 2026 15:42:24
फतेहपुर के महर्षि विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम...
