पत्रकार हत्याकांड:तेज़ हुई सियासत..निशाने पर योगी सरकार..अब तक क्या कुछ हुआ जानें..!
यूपी के बलिया ज़िले में सोमवार रात हुई पत्रकार रतन सिंह की हत्या का मामला गर्माता जा रहा है.. मंगलवार दोपहर पीड़ित परिवार से मिलने जा रहा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को रायबरेली सीमा पर पुलिस ने हिरासत में ले लिया है..पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..
लखनऊ:प्रदेश में बिगड़ी क़ानून व्यवस्था को लेकर चौतरफ़ा घिरी योगी सरकार की मुशीबतें कम होने का नाम नहीं ले रहीं हैं।सोमवार रात बलिया ज़िले में हुई पत्रकार रतन सिंह की हत्या का मामला गरमा गया है।

प्रदेश अध्यक्ष ने ट्वीट करते हुए लिखा कि-"बलिया के पत्रकार रतन सिंह की हत्या, बेगुनाहों की हत्या को बर्दाश्त नहीं करेंगे। पत्रकार रतन सिंह के परिजनों से मिलने जा रहा हूं,भाजपा सरकार की पुलिस ने सलोन टोल पर गाड़ी रोक दी है। पैदल जा रहा हूं। गुंडाराज पे लगाम लगाओ। तानाशाह होश में आओ"। balia journalist murder
हत्या के बाद से पूरे प्रदेश के पत्रकार भी आक्रोशित व आंदोलित हैं।जानकारी के अनुसार घटना के बाद रात में ही बलिया के पत्रकारों ने पुलिस के खिलाफ सड़क पर बैठ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
ये भी पढ़ें-फतेहपुर:आठ उपनिरीक्षकों के तबादले..कई चौकी इंचार्ज बदले.!
गौरतलब है कि एक न्यूज चैनल के लिए काम करने वाले पत्रकार रतन सिंह की बदमाशों ने उनके घर के बाहर घेरकर गोली मारकर हत्या कर दी थी।पुलिस के मुताबिक इस मामले में 6 लोगों को अब तक गिरफ्तार किया जा चुका है।
वहीं पूरे घटनाक्रम का संज्ञान लेते हुए सीएम योगी ने पत्रकार की हत्या पर गहरी सवेंदना व्यक्त करते हुए मृतक के परिजनों को दस लाख की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है।
