Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

यूपी:अपनी मां और बहन की लाशों के साथ महीनों से रह रही थी पूर्व एसडीएम की बेटी..मोहल्ले में फैली दुर्गंध तब हुआ खुलासा..!

यूपी:अपनी मां और बहन की लाशों के साथ महीनों से रह रही थी पूर्व एसडीएम की बेटी..मोहल्ले में फैली दुर्गंध तब हुआ खुलासा..!
प्रतीकात्मक फ़ोटो साभार गूगल

यूपी के अयोध्या से एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है।यहाँ एक घर से दो महिलाओं के कंकाल मिले हैं..पढ़े युगान्तर प्रवाह की इस रिपोर्ट में पूरा मामला..

अयोध्या:मोहल्ले में जब चारों तरफ़ दुर्गंध ही दुर्गंध फैल गई तो।लोगों ने पुलिस से इसकी शिकायत की।दुर्गंध जिस मकान के अंदर से आ रही थी जब पुलिस दरवाजा तोड़कर उसके अंदर गई तो सबके होश उड़ गए।क्योंकि वहाँ से दो महिलाओ के बुरी तरह सड़ चुके शव बरामद हुए इतना ही उसी मकान के दूसरे कमरे से एक युवती जिंदा मिली जो उस वक्त आराम से सो रही थी।

ये भी पढ़े-शर्मनाक:कमरे में ले जाकर महिला टीचर ने किया मासूम छात्र के साथ ज़बरन गंदा काम..!

यह मामला अयोध्या जिले की नगर कोतवाली के देवकाली चौकी स्थित आदर्श नगर कॉलोनी का है।जानकारी के अनुसार जिस मकान से पुलिस ने शवों को बरामद किया है वह एक पूर्व एसडीएम विजेंद्र श्रीवास्तव का था जिनकी 1990 में ही मौत हो गई थी।विजेंद्र के घर मे पत्नी और उसकी तीन बेटियां रहतीं थीं जिनमें से पत्नी और दो बेटियों मानसिक रूप से विछिप्त थीं।और एक बेटी जो स्वस्थ थी उसकी क़रीब 2 महीने पहले मौत हो गई थी इसके बाद वर्तमान में इस घर मे मां और दो बेटियां रह रहीं थीं।

ये भी पढ़े-फतेहपुर:पड़ोस में रहने वाले छात्र ने मासूम के साथ किया दुष्कर्म का प्रयास..आरोपी फरार.!

पड़ोसियों ने बताया कि तीनों की मानसिक हालत ठीक न होने चलते पूरा मोहल्ला इन लोगों से ज़्यादा मतलब नहीं रखता था लेक़िन इधर क़रीब दो महीने से घर के अंदर से किसी भी तरह की हलचल नहीं दिख रही थी।धीरे धीरे मकान से गन्ध आनी शुरू हो गई।मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पड़ोसी क़रीब एक महीने से पुलिस को दुर्गंध के बारे शिकायत कर रहे थे लेक़िन पुलिस ने ध्यान नही दिया।जब दुर्गंध इतनी ज्यादा बढ़ी की लोग बीमार पड़ने लगे तब गुरुवार को पुलिस आई और घर का दरवाजा तोड़कर अंदर से दो सड़ चुकी लाशों को बरामद किया।

सीओ सिटी अरविंद चौरसिया ने बताया कि पूर्व एसडीएम के परिवार में उनकी पत्नी पुष्पा श्रीवास्तव, बेटी बीना श्रीवास्तव, व दीपा श्रीवास्तव रहती थीं यह सभी मानसिक रूप से बीमार थीं। इनकी एक बेटी जो मानसिक रूप से स्वस्थ थी उसकी कुछ माह पूर्व मौत हो गई थी।

पुलिस ने दो शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।जबकि घर से जिंदा मिली दूसरी बेटी दीपा का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।मौतों का कारण क्या है यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा।पूरे मामले की पुलिस गहनता से जांच पड़तात करने में जुट गई है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us