Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

कानपुर कांड:गाड़ी पंचर हुई और प्रभात मिश्रा का एनकाउंटर..बउवा दुबे इटावा में ढेर..अब तक पाँच का हो चुका है एनकाउंटर..!

कानपुर कांड:गाड़ी पंचर हुई और प्रभात मिश्रा का एनकाउंटर..बउवा दुबे इटावा में ढेर..अब तक पाँच का हो चुका है एनकाउंटर..!
एनकाउंटर में मारा गया प्रभात मिश्रा।फ़ोटो-सोशल मीडिया।

कानपुर कांड का मुख्य आरोपी विकास दुबे गुरुवार सुबह उज्जैन मध्यप्रदेश के महाकाल मंदिर के बाहर से गिरफ्तार हुआ है..इसके पहले भोर पहर विकास के दो और साथी एनकाउंटर में मारे गए हैं..पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर।

कानपुर:बिकरु में मुठभेड़ के दौरान आठ पुलिसकर्मियों को मौत के घाट उतारने वाले विकास दुबे गैंग के दो और सदस्य गुरुवार सुबह एनकाउंटर में मार दिए गए।फरीदाबाद पुलिस ने जिस प्रभात मिश्रा को गिरफ्तार कर यूपी पुलिस को सौंपा था।उसका पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया।सुबह ही इटावा में एक अन्य साथी बउवा दुबे भी पुलिस के एनकाउंटर में मारा गया।

ये भी पढ़ें-कानपुर कांड:विकास दुबे को पकड़ने में नाकाम रही यूपी पुलिस..उज्जैन में किया सरेंडर..!

एडीजी कानपुर ने बताया कि प्रभात मिश्रा को कानपुर लाते वक्त रास्ते में वैन खऱाब हो गई। इसका फायदा उठाकर उसने पुलिसवालों पर पिस्तौल तान दी और भागने की कोशिश की। उसने फायरिंग की तब पुलिस ने जवाब दिया और वह मारा गया।

ये भी पढ़ें-कानपुर कांड:एसटीएफ को मिली बड़ी सफ़लता..विकास दुबे का राइट हैंड हमीरपुर में ढ़ेर..!

Read More: राजस्थान पुलिस ने फिल्ममेकर विक्रम भट्ट और पत्नी श्वेतांबरी को किया गिरफ्तार: 30 करोड़ की कथित धोखाधड़ी में बड़ी कार्रवाई

प्रभात मिश्रा कानपुर शूटआउट कांड में शामिल था। वह विकास दुबे का साथी था। बुधवार कोयूपी पुलिस की एसटीएफ और हरियाणा पुलिस ने फरीदाबाद की न्यू इंदिरा कॉलोनी से पकड़ा था। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया था। कोर्ट से यूपी पुलिस ने पूछताछ के लिए प्रभात को एक दिन के ट्रांजिट रिमांड पर लिया था। यूपी पुलिस उसे पूछताछ के लिए कानपुर ले गई थी।पुलिस का दावा है कि रास्ते में पुलिस की गाड़ी पंक्चर हो गई थी। इसी दौरान प्रभात ने भागने की कोशिश की और पुलिस ने उसे गोली मार दी।

ये भी पढ़ें-कानपुर एनकाउंटर:दो बदमाश ढ़ेर..पुलिस का सर्च अभियान जारी..सारी सीमाएं सील..!

इटावा सिविल लाइन पुलिस ने कचौरा रोड पर एक मुठभेड़ में एक बदमाश को मार गिराया, जिसकी पहचान कानपुर के बिकरू कांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे गैंग के सदस्य बउवा दुबे के रूप में की गई है।

इसके पहले बुधवार को हमीरपुर के मौदहा में विकास का राइट हैंड बताए जा रहे अमर दुबे और कानपुर कांड के अगले दिन सुबह प्रेम प्रकाश पांडेय और अतुल दुबे पुलिस एनकाउंटर में मारे जा चुके हैं।

Tags:

Latest News

25 दिनों तक सपनों में आदेश देते रहे खाटू श्याम: खुदाई में निकली मूर्ति, गांव में चमत्कार से उमड़ा जनसैलाब 25 दिनों तक सपनों में आदेश देते रहे खाटू श्याम: खुदाई में निकली मूर्ति, गांव में चमत्कार से उमड़ा जनसैलाब
उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के बिचपरी गांव में पीपल के पेड़ के नीचे खुदाई के दौरान खाटू श्याम की...
आज का राशिफल 15 जनवरी 2025: मकर संक्रांति से क्या होगा बदलाव, नौकरी का संकट होगा दूर, जानिए सभी राशियों का दैनिक भाग्यफल
India Vs Nz Odi News: मिचेल का धमाकेदार शतक ! कीवीज़ की शानदार जीत
Fatehpur Murder News: फतेहपुर में किसान की बेरहमी से हत्या, सिर काटकर अरहर के खेत में फेंका शव, बेटी ने देखी लाश तो मचा कोहराम
Makar Sankranti Kab Hai: अब 54 साल तक 15 जनवरी को ही क्यों मनाई जाएगी मकर संक्रांति, जानिए पूरा ज्योतिषीय कारण
Fatehpur News: फतेहपुर के मिर्जापुर भिटारी में सैकड़ों लोगों को वितरित किए गए कंबल, बड़ी संख्या में रही लोगों की सहभागिता
Kanpur News: मंदिर के पास प्रतिबंधित जीवों के मिले अवशेष, 4 पुलिसकर्मी निलंबित

Follow Us