Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

अलीगढ़ मर्डर:ढ़ाई साल की मासूम का बेरहमी से क़त्ल करने वाला एक आरोपी अपनी ही बेटी से रेप के आरोप में जा चुका है जेल!

अलीगढ़ मर्डर:ढ़ाई साल की मासूम का बेरहमी से क़त्ल करने वाला एक आरोपी अपनी ही बेटी से रेप के आरोप में जा चुका है जेल!
मासूम बच्ची

अलीगढ़ के टप्पल थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक ढाई साल की बच्ची की बेहरमी से हुई हत्या में पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है..जिसमें से एक अभियुक्त के विरूद्ध अपनी ही बेटी से रेप का आरोप लगा है..पढ़े इस वारदात की पूरी कहानी युगान्तर प्रवाह पर।

अलीगढ़: ढाई साल की मासूम बच्ची का क़त्ल सिर्फ़ इस वजह से कि उसके पिता और हत्यारों के बीच मात्र दस हज़ार रुपये का लेनदेन था। अलीगढ़ के टप्पल थाना क्षेत्र के अंतर्गत घटित इन घटना के बाद से पूरा देश गुस्से में उबल रहा है।साथ ही इस मामले में यूपी पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी प्रश्न चिन्ह लग रहा है।

यह भी पढ़े:फ़तेहपुर-इंजीनियर हत्याकांड:मुख्य आरोपी ठेकेदार आयुष शर्मा पुलिस के हत्थे चढ़ा.!

अलीगढ़ में ढाई साल की मासूम बच्ची के साथ हुई दरिंदगी और हत्या का मामले में यूपी की पुलिस उस वक्त सवालों के घेरे में आ गई जब बच्ची के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई। इस मामले में पुलिस शुरू से ही रेप की बात से इंकार करती रही है लेक़िन पोस्टमार्टम रिपोर्ट कुछ और कह रही है।पुलिस ने कहा रेप नहीं हुआ। पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने कहा बच्ची का शरीर इस लायक ही नहीं बचा था कि बलात्कार जैसे अपराध की जांच की जा सके।इसके अलावा परिजनों ने भी पुलिस के ऊपर लापरवाही का आरोप लगाया है।

अपनी ही बेटी से रेप के आरोप में इस घटना का एक आरोपी जा चुका है जेल...

पुलिस ने इस मामले में अब दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।मुख्य आरोपी का नाम जाहिद है। जो मारी गई बच्ची के घर के पड़ोस में ही रहता था।एक मीडिया वेबसाइट के मुताबिक गिरफ्तार हुए दूसरे आरोपी के ऊपर अपनी ही नाबालिग बेटी से रेप करने का आरोप है इस मामले में वह 2014 में जेल भी जा चुका है।

"दूसरे आरोपी का नाम इस लिए नहीं लिखा गया हैं क्योंकि उसके ऊपर अपनी ही नाबालिग बेटी से रेप करने का आरोप है ऐसे में उसका नाम जाहिर करने पर उसकी बेटी यानी नाबालिग रेप पीड़िता की पहचान भी जाहिर हो सकती है।इसलिए उसका नाम यहाँ नहीं लिखा जा रहा है।"

क्या है ये पूरा मामला.?

अलीगढ़ के टप्पल थाना क्षेत्र के अंतर्गत 30 मई को एक ढाई साल की बच्ची अपने घर से गायब हो गई। दो दिन बाद यानी 2 जून को उसकी लाश एक कूड़े के ढेर में मिली।कुत्ते उसकी लाश को नोच रहे थे।तभी किसी की नजर उस पर पड़ी और पुलिस को जानकारी हुई।

जांच में सामने आया कि जाहिद नाम के आदमी का बच्ची के पिता से पैसों के लेकर झगड़ा हुआ था। उसने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर बच्ची को अगवा किया और उसका मर्डर कर दिया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नहीं हो पाई रेप की पुष्टि...

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, मौत का कारण दम घुटना, लेफ्ट चेस्ट पर पिटाई, सारी पसलियां टूटी हुई, बायें पैर में फ्रैक्चर, आंखों पर जख्म, सिर में चोट, सीधा हाथ कंधे की तरफ से कटा हुआ है, बहुत ज़्यादा पीटा गया है। इसके साथ ही बॉडी में कीड़े पड़ गए थे, जिससे हड्डी तक एक्सपोज़ हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची के साथ रेप की पुष्टि तो नहीं हो पाई है हालांकि रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि जिस हालत में बच्ची का शव पोस्टमार्टम के लिए आया था उस हालत में रेप हुआ है या नहीं इसकी जांच नहीं हो सकती थी।

Tags:

Related Posts

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us