Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Agra Murder News: कोल्ड स्टोर मालिक के इकलौते बेटे की अपरहण के बाद हत्या शव जलाया

Sachin Chauhan Agra : फ़ाइल फ़ोटो

यूपी में आगरा ज़िले में कोल्ड स्टोर मालिक के बेटे को अगवा करने के बाद बदमाशों ने हत्या कर दी औऱ शव को जला भी दिया, घटना के बाद इलाक़े में हड़कंप मचा हुआ है. Agra Murder News Cold Store owner son kidnapping murder news

Agra Murder News: यूपी में भले ही सरकार औऱ पुलिस क़ानून व्यवस्था को लेकर बड़े बड़े दावे करती हो लेकिन गुंडे मवालियों का खौफ़ पूरे प्रदेश में जारी है।अपरहण, लूट, मर्डर जैसी खौफनाक वारदातें हर रोज़ हो रहीं हैं।ताज़ा मामला यूपी के आगरा जिले का है।Agra Sachin Chauhan Murder News

जानकारी के अनुसार आगरा ज़िले के बड़े व्यवसाई सुरेश चौहान के इकलौते बेटे सचिन चौहान की अपरहण के बाद हत्या कर दी गई है।बदमाशों ने फ़िरौती में 2 करोड़ रुपए की माँग की थी।लेकिन पुलिस सचिन को सकुशल बरामद नहीं कर सकी बदमाशों ने हत्या करने के बाद शव को पीपीईकिट में भरकर जला भी दिया।

थाना न्यू आगरा के दयालबाग निवासी सुरेश चौहान के कोल्ड स्टोर के स्वामी हैं साथ ही जिला पंचायत में ठेकेदारी का काम करते हैं उनका बेटा सचिन शुक्ला भी उनके कामों को देखता था।

21 जून की दोपहर साढ़े तीन बजे सचिन घर के बाहर निकला। वह घर के ही कपड़ों में था और मां को यह कहकर बाहर निकला था कि कुछ देर में आ रहा है। जब काफी देर तक वह नहीं लौटा तो मां अनीता ने उसके मोबाइल पर संपर्क किया। सचिन के फोन पर संपर्क न होने पर उन्होंने सुरेश को सूचना दी। उन्होंने भी काफी प्रयास किया। सचिन के दोस्तों से संपर्क किया गया। जब रात तक उसका कहीं कुछ पता नहीं चला तो उन्होंने पुलिस में सूचना दी। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर सचिन की तलाश शुरू कर दी।Agra Sachin Chauhan Kidnapped Murder Case

बदमाशों ने सुरेश को कॉल करके दो करोड़ रुपये की फिरौती मांगी।फ़िरौती की कॉल आने के बाद पुलिस को अहम सुराग मिल गए जिसके बाद कमला नगर और दयालबाग इलाके से पांच युवकों को हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू की।उन्होंने किडनैपिंग और हत्या की वारदात कुबूल कर ली। agra News

पूछताछ में युवकों ने बताया कि उन्होंने किडनैपिंग के बाद ही सचिन की गला दबाकर हत्या कर दी थी। पहचान छिपाने के लिए पीपीई किट पहनकर बल्केश्वर घाट पर जाकर उसकी चिता चला दी।उन्होंने बताया कि ऐसा करने से घाट पर किसी को शक नहीं हुआ क्योंकि पीपीईकिट पहनकर अंतिम संस्कार करने से लोगों ने सोचा कि कोरोना मरीज़ का अंतिम संस्कार हो रहा है। agra crime news

घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है स्थानीय लोगों में जबरदस्त रोष है अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा दिये जाने की मांग लोग कर रहें हैं।इकलौते बेटे की हत्या से परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है।

28 Jun 2021 By Shubham Mishra

Tags:

Related Posts

Latest News

UPPCS Topper 2024: किसान के बेटे ने इतिहास रच पाई सफलता, 9वीं रैंक लगाकर बना SDM, फतेहपुर के शुभम सिंह की संघर्ष भरी कहानी UPPCS Topper 2024: किसान के बेटे ने इतिहास रच पाई सफलता, 9वीं रैंक लगाकर बना SDM, फतेहपुर के शुभम सिंह की संघर्ष भरी कहानी
फतेहपुर के भुरचूनी गांव के शुभम सिंह ने UPPCS 2024 में 9वीं रैंक हासिल कर इतिहास रच दिया. किसान परिवार...
Fatehpur News: विदाई में भी शिक्षा की महक ! फतेहपुर में गुरु जय प्रकाश सिंह को नम आंखों से दी गई विदाई
UPPSC PCS Result 2024: नेहा पांचाल ने किया टॉप, बेटियों का दबदबा, 932 अभ्यर्थी सफल
Pan Card New Rules: 1 अप्रैल से इन लोगों का बंद हो जाएगा पैन कार्ड, जल्द करें ये काम
UP Weather Update: यूपी में मौसम ने ली करवट, फतेहपुर समेत 50 जिलों में बारिश-बिजली का अलर्ट
आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) 28 मार्च 2026: इन 5 राशियों का चमकेगा भाग्य, कर्क और मीन राशि वालों के लिए दिन चुनौतीपूर्ण
LPG Crisis In India: गैस किल्लत की आहट ! योगी सरकार बांटेगी लकड़ी, एक माह में इतनी मिलेगी, जानिए क्या है तैयारी

Follow Us