Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP Crime News: सोशल मीडिया के जरिये नाबालिग किशोरी से दोस्ती ! फिर उसे अगवाकर तीन महीनों तक किया रेप, आरोपी नेपाली युवक हुआ गिरफ्तार

 UP Crime News: सोशल मीडिया के जरिये नाबालिग किशोरी से दोस्ती ! फिर उसे अगवाकर तीन महीनों तक किया रेप, आरोपी नेपाली युवक हुआ गिरफ्तार
नाबालिग से रेप, image credit original source

बलिया न्यूज़ इन हिंदी

सोशल मीडिया (Social media) का गलत इस्तेमाल लोग ज्यादा कर रहे हैं. इसके चंगुल में फंसकर एक और नाबालिग लड़की रेप (Raped Minor Girl) का शिकार हुई है. मामला कुछ ऐसा है, नेपाली युवक ने सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती करने के बाद लड़की को किडनैप (Kidnapped) किया फिर अगले तीन महीनों तक रेप करता रहा. फिर उसे डराया और धमकाया. किसी तरह पीड़ित लड़की ने हिम्मत करते हुए शिकायत की जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार (Arrested) कर लिया गया है.

नाबालिग लड़की को 3 महीने बंधक बनाकर किया रेप

सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती (friendship) फिर किडनैपिंग (Kidnapping) और अगले तीन महीनों तक बंधक बनाकर रेप करने की यह सनसनीखेज घटना उत्तर प्रदेश (Uttar pradesh) के बलिया (Balia) जिले की है. जहां पर एक 15 वर्षीय किशोरी का अपहरण कर लिया गया और उसे अपने साथ हिमाचल (Himachal) ले जाकर अगले तीन महीने तक लड़की को बंधक बनाकर रेप करता रहा.

जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के एक गांव की रहने वाली 15 वर्षीय नाबालिग लड़की बीती 29 जनवरी को घर से कहीं लापता हो गई. इसके बाद परिजनों की शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया.

up_crime_rape_of_minor
सोशल मीडिया से दोस्ती फिर ये, image credit original source

पुलिस ने जानकारी देते हुये बताया

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि 29 अप्रैल को नाबालिग लड़की को रतसर कस्बे से बरामद कर लिया गया है. नाबालिग लड़की को नेपाल देश के प्रसाद जिले के वार्ड प्रहरी थाना क्षेत्र के बीरगंज का रहने वाला 26 वर्षीय प्रीतम यादव उसे अगवा कर हिमाचल प्रदेश ले गया था.

जहां पर उसने लड़की को बंधक बनाकर अगले तीन महीनो तक रेप (Raped) करता रहा. इस दौरान आरोपी ने लड़की को जान से मारने की धमकी देते हुए डराया और धमकाता भी रहा. इस घटना के बाद से पीड़ित किशोरी शारीरिक और मानसिक रूप से काफी बीमार दिखाई दे रही है.

पॉस्को एक्ट के तहत दर्ज किया गया मुकदमा

इस पूरे मामले में पुलिस ने पीड़ित किशोरी के बयान के आधार पर आरोपी नेपाली युवक के खिलाफ पॉस्को अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है.

पुलिस को लड़की द्वारा दिये गए बयान के आधार पर सोशल मीडिया से दोस्ती होने के बाद प्रीतम उसके गांव आया था और यहीं से वह उसको अपने साथ बहाने से हिमाचल ले गया जहां पर उसे 3 महीने तक बंधक बनाये रखा. फिलहाल पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

Related Posts

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us