Unnao case:गाँव वाले धरने पर बैठे,परिजन नजरबंद,भारी पुलिस बल की तैनाती
On
उन्नाव(unnao case)के असोहा थाना क्षेत्र के बबुरहा गाँव में हुए कांड के बाद पूरे प्रदेश में हड़कम्प मच हुआ है, बच्चियों के गाँव में भारी पुलिस बल की तैनाती है..पढ़ें युगान्तर प्रवाह की रिपोर्ट..
उन्नाव:यूपी का उन्नाव जिला एक बार फ़िर से सुर्खियों में है।यहाँ बुधवार रात असोहा थाना क्षेत्र के बबुरहा गाँव में तीन बच्चियां संदिग्ध हालत में दुप्पटे से बंधी हुई एक खेत में मिली थी।इनमें से दो बच्चियों की मौत हो गई है जबकि तीसरी जिंदगी औऱ मौत के बीच अस्पताल में वेंटिलेटर पर भर्ती है। unnao case
घटना के बाद से पूरे प्रदेश में हड़कंप मचा हुआ है।गांव में भारी मात्रा में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है।मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बच्चियों के परिजनों को पुलिस ने बुधवार रात से ही थाने में ही बिठा रखा है।जिसके बाद गांव के लोग आक्रोशित हो धरने पर बैठ गए हैं।मीडिया पर भी पाबन्दी लगी हुई है। unnao news

Tags:
Related Posts
Latest News
21 Sep 2026 22:56:15
उत्तर प्रदेश में पुलिस थानों और पुलिस इकाइयों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए 18.41 करोड़ रुपये मंजूर किए...
