Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Jaunpur News:शादी के दस साल बाद हुए जुड़वा बच्चों को खत्म कर मां ने की आत्महत्या

Jaunpur News:शादी के दस साल बाद हुए जुड़वा बच्चों को खत्म कर मां ने की आत्महत्या
Jaunpur News

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh News) के जौनपुर ज़िले (Jaunpur News) से सुबह सुबह आई एक ख़ौफ़नाक खबर (Jaunpur Mother Killed her baby) को जिसने भी सुना सन्न रह गया.घरेलू कलह में एक मां ने दस माह के अपने ही जुड़वा बच्चों को खत्म कर दिया. फिर फाँसी लगा आत्महत्या कर ली.

Jaunpur News: घरेलू कलह किस क़दर लोगों के हंसते खेलते परिवार को उजाड़ देती है जौनपुर की घटना नज़ीर है.पति पत्नी के बीच आए दिन होते झगड़ों में दो मासूमों की जान चली गई.जान लेना भी कोई दूसरा नहीं है खुद माँ औऱ फिर स्वयं भी फाँसी लगा अपना जीवन समाप्त कर लिया.मासूम बच्चों के पिता औऱ घर वालों का रो रोकर बुरा हाल है.शादी के पूरे दस साल बाद जुड़वां बच्चे हुए थे औऱ वह भी दस महीनों में ही इस तरह दुनियां से चले जाएंगे किसी ने सोचा नहीं था.

क्या है पूरा मामला..

जौनपुर जिले (Jaunpur Crime News) के केराकत कोतवाली क्षेत्र के तरियारी गांव निवासी मनोज पाल का विवाह 12 साल पहले लाइन बाजार थाना क्षेत्र के परियावा में सरोजा पाल (29) से हुआ था.शादी के दस साल बाद दंपत्ति के जुड़वां बच्चे तनवेश और तन्वी का जन्म हुआ था‌.दोनों की‌ उम्र 10 माह थी.मनोज मुम्बई रहकर प्राइवेट इलेक्ट्रीशियन का काम करता था.दो माह पूर्व मनोज अपनी पत्नी सरोजा के साथ को मुम्बई से घर आ गया था.

शुक्रवार को गांव में गणेश पूजा का‌ भंडारा था, जिसमें वह गया था.और रात में वहीं रुक गया था.शनिवार सुबह छह बजे वह घर आया तो दरवाजा अन्दर से बन्द था. अनहोनी की आशंका से उसने स्वजनों की मदद से दरवाजा खोला तो देखा कि सरोजा गाटर के हुक से गमछे के सहारे फांसी पर‌ लटकी‌ हुई थी और दोनों‌ बच्चे को‌ मृत पड़े थे.

सूचना मिलने पर पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) गौरव शर्मा, थाना प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा मौके पर पंहुचे और स्वजनों एवं पति से पूछताछ की.

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मां ने बच्‍चों को गला दबाकर मार दिया उसके बाद खुद फांसी पर लटक गई.पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us