Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

शराब की बोतले चुराने गए चोर नशे में ऐसा हुए टुल्ल,बाहर निकलना भूल गए,वायरल हो रहा वीडियो

शराब की बोतले चुराने गए चोर नशे में ऐसा हुए टुल्ल,बाहर निकलना भूल गए,वायरल हो रहा वीडियो
नशे में धुत चोरों को उन्हीं के नकब से निकालती पुलिस

चोरी का ऐसा वीडियो सोसल मीडिया में वायरल हो रहा है जिसको देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे. वायरल हो रहे वीडियो में दो चोर शराब की बोतले चुराने के लिए दुकान के अंदर गए और इतनी पी ली की बाहर निकलना ही भूल गए (Tamil Nadu Thiruvallur liquor shop Viral Video Post In Hindi)

Tamilnadu Thiruvallur Viral Video News: चोरी का ऐसा अनोखा मामला आपने कभी नहीं देखा होगा जिसको देख गुस्से से ज्यादा आपको हंसी आएगी. वाक्या तमिलनाडु (Tamilnadu) के तिरुवल्लूर (thiruvallur) का है जहां पुलिस ने ऐसे चोरों को रंगे हाथों पकड़ा है जो शराब की दुकान में बोतलें चुराने आए तो थे लेकिन दुकान में जाने के बाद इतनी शराब पी ली की बाहर निकलना ही भूल गए

दरअसल तिरुवल्लूर (Tiruvallur) के कावरईपेट्टई नामक क्षेत्र में सरकार द्वारा आवंटित शराब की दुकान  (TASMAC) में शनिवार (तीन सितंबर) देर रात जब उसे बंद करके कर्मचारी चले गए तो दो चोर दुकान में शराब की बोतले चुराने के उद्देश्य से वहां पहुंचे और दीवार में नकब लगाकर दोनो अंदर दाखिल हो गए. उसके बाद चोरों ने बोतले चुराने से पहले जी भरकर शराब पी. इतना पिया की भूल गए कि निकलना कैसे है (Tiruvallur Viral Video)

बताया जा रहा है कि गस्त के दौरान जब पुलिस वहां से गुजरी तो उनको दुकान के अंदर कुछ आवाजें सुनाई दी पास जाकर देखा तो दीवार में छेद था. इतने में पुलिस ने चोरों से बाहर निकलने के लिए कहा चोर उसी छेद से बाहर निकले और पुलिस ने चोरों को निकलने में मदद की. (Tiruvallur Viral Video)

रंगे हाथों पकड़े गए चोरों में से एक सतीश हैं जो की पल्लीकरनई का रहने वाला है जबकि दूसरा विलुप्पुरम निवासी मुनियार बताया जा रहा है. पुलिस ने बताया की इनके पास से 14 हजार रूपए बरामद हुए हैं और ये दोनो शातिर चोर हैं जिनपर पहले भी कई धाराएं लग चुकी हैं (Tiruvallur Viral Video)

चोरों द्वारा शराब पीकर भूलने का वीडियो सोसल मीडिया में वायरल..

शराब की दुकान में बोतले चुराने गए चोरों द्वारा शराब पीकर टुल्ल जाने का वीडियो सोसल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. लोग लगातार कमेंट कर रहे हैं की पुलिस को वहां चखना लेकर जाना चाहिए था वहीं कुछ का कहना है कि चोरों को उसी छेद से पुलिस ने क्यों निकाला दरवाजे से क्यों नहीं क्या पुलिस देखना चाहती थी की चोर कैसे अंदर गए हैं?

Tags:

Related Posts

Latest News

UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए बड़ी राहत की खबर है. प्रदेश सरकार सेवानिवृत्त चिकित्सकों को 70 वर्ष की...
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका
Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या
Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त

Follow Us