Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Seema Haider News : ATS का सीमा हैदर पर गहराया शक ! हर एंगल से हो रही पूछताछ

Seema Haider News : ATS का सीमा हैदर पर गहराया शक ! हर एंगल से हो रही पूछताछ
एटीएस कर रही है सीमा हैदर से पूछताछ

पाकिस्तान से अवैध रूप से भारत पहुंची सीमा हैदर पर अब यूपी एटीएस की नजर पड़ गयी है.एटीएस ने सीमा हैदर, पनाह देने वाले सचिन व पिता नेत्रपाल से पूछताछ की. जिसपर सन्देह कहीं न कहीं गहरा रहा है.जिस तरह से सीमा आयी है उसके रिश्तेदार पाक आर्मी में है या नहीं इस पर एटीएस कड़ाई से पूछताछ शुरू कर दी है.


हाईलाइट्स

  • पाकिस्तानी सीमा हैदर से एटीएस कर रही पूछताछ, शक के आधार पर दोबारा पूछताछ
  • एटीएस ने सीमा, सचिन और नेत्रपाल से अपने कमांड सेंटर में की पूछताछ
  • एटीएस का सीमा के रवैये से गहराया शक, हालांकि अबतक ऐसे कोई प्रमाण नहीं मिले

ATS interrogated Seema Haider again :

सरहद पार से भारत पहुंची सीमा हैदर का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है.खूफिया एजेंसियां लगातार सक्रियता से इस मामले में कार्य कर रही हैं. अब यूपी एटीएस भी सीमा हैदर ,प्रेमी सचिन व पिता नेत्रपाल को बुलाकर उनसे बराबर जानकारी जुटा रही है कि कहीं सीमा कोई आईएसआई की एजेंट तो नहीं है.हालांकि अबतक एटीएस को कोई भी सबूत सीमा के विरुद्ध हाथ नहीं लगे हैं.जिससे ये साबित हो कि वह पाकिस्तानी एजेंट है.

 

सीमा हैदर से एटीएस ने की दोबारा पूछताछ गहराया शक

नोएडा के कमांड सेंटर में सीमा हैदर,प्रेमी सचिन व पिता नेत्रपाल से 8 घण्टे पुछताछ की गई.सचिन को वहीं रोक लिया गया. जबकि सीमा और नेत्रपाल को रबूपुरा स्थित घर छोड़ दिया गया.दोबारा फिर सीमा को पूछताछ के लिए बुलाया गया.सूत्रों से जानकारी मिली थी सीमा के रिश्तेदार भाई पाकिस्तान आर्मी में है.तबसे एटीएस का सीमा पर शक गहराया हुआ है. सीमा ने एटीएस को बताया कि उसके भाई ने आर्मी को जॉइन किया था पर अब उसे इसकी जानकारी नहीं है.

एटीएस को पूछताछ के दौरान मिले अहम सुराग, पर कोई प्रमाण नहीं

यह भी जानकारी मिली कि सीमा सोशल मीडिया के जरिये अन्य भारतीय युवकों से भी बात करती रही है. पूछताछ में यह भी सामने आया कि सीमा की अंग्रेजी अच्छी है.अच्छी तरह से इंग्लिश पढ़ना जानती है.ऐसे में क्या उसे कोई ट्रेंड कर रहा है.वो जिस तरह से उत्तर देती है उससे कई बार शक गहराता है.सीमा भारत किस तरह से पहुंची ,क्या उसे यहां तक पहुंचाने में किसी की मदद ली गई.कहाँ रुकी थी, नेपाल में बस से आई तो टिकट किसके नाम पर लिया ऐसे कई सवाल खड़े हो रहे हैं.

सीमा के आईकार्ड पर भी गहराया शक

पूछताछ में सीमा का पाकिस्तानी आईकार्ड को देखकर भी शक गहरा गया है. दरअसल पहचान पत्र में जारी तिथि 20 सितंबर 2022 है. सवाल यह उठ रहा कि आख़िर इतनी देर में क्यों बनवाया सीमा ने अपना पहचान पत्र, कहीं कोई घालमेल तो नहीं है.जिसपर जानकारी की जा रही है.आईबी के मिले हर इनपुट की गहनता से एटीएस छानबीन कर रहा है.

पब्जी गेम से आये सीमा और सचिन नज़दीक

गौरतलब है कि पब्जी गेम से चर्चा में आई पाकिस्तान की सीमा हैदर और भारत के सचिन की लव स्टोरी सोशल मीडिया के जरिये शुरू हुई. पब्जी गेम से दोस्ती,प्यार और फिर बिना वीजा के बच्चों संग सीमा पाकिस्तान से भारत चली आयी,जहां उसने प्रेमी सचिन को अपनाकर वही रहने का निर्णय किया.कुछ ही दिन बाद इनकी स्टोरी चर्चा का विषय बन गयी.

Related Posts

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us