Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Pratapgarh Marriage News: प्रतापगढ़ में शादी की रस्मों के बीच अचानक दूल्हे ने दुल्हन से कर दी गंदी बात, फिर हुआ ये

Pratapgarh Marriage News: प्रतापगढ़ में शादी की रस्मों के बीच अचानक दूल्हे ने दुल्हन से कर दी गंदी बात, फिर हुआ ये
प्रतापगढ़ में दूल्हे ने की ऐसी मांग लड़की वालों ने पेड़ से बांध दिया : फोटो साभार गूगल

Pratapgarh Marriage News: प्रतापगढ़ में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है.एक गांव में बारात दुल्हन के दरवाजे पहुंची,बारातियों का स्वागत भी धूमधाम से हुआ और अन्य रस्में भी निभाई गईं.जयमाल की बारी आई तो दूल्हे ने ऐसी मांग कर दी कि वधू पक्ष के लोग आक्रोशित हो गए और फिर क्या हुआ जानिए..


हाईलाइट्स

  • प्रतापगढ़ के हरखपुर गांव में शादी के दौरान दूल्हे ने दुल्हन से दहेज की कर दी मांग
  • वधू पक्ष हुए आक्रोशित पेड़ से बांध दिया दूल्हे को
  • पुलिस दोनों पक्षो को जुटी समझाने में,नहीं निकल रहा हल

Pratapgarh Marriage News: दहेज की रोकथाम को लेकर देशभर में तमाम कानून बनाए गए हैं. यही नहीं दहेज न लेने और मांगने वालों का विरोध करने के लिए समय-समय पर जागरूकता अभियान भी चलाए जा रहे हैं.बावजूद इसके अभी भी दहेज के लोभी बाज नहीं आ रहे हैं.

कहीं-कहीं इन लोभियों की मांग पूरी करने के लिए वधू पक्ष क्या कुछ नहीं करता है तो कहीं कहीं वर पक्ष को सबक भी सिखाया जाता है. कुछ ऐसा ही एक हैरान और परेशान कर देने वाला मामला उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में भी देखने को मिला है जहां पर जयमाल से पहले दूल्हे ने दहेज की मांग कर दी फिर जो हुआ सुन कर रह जाएंगे सन्न..

गाजे-बाजे के साथ पहुंची थी बारात

मामला उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले का है जहां पर 14 जून को धौलपुर निवासी अमरजीत वर्मा गाजे-बाजे के साथ प्रतापगढ के मांधाता कोतवाली के हरखपुर गांव बारात लेकर पहुंचा. बारात पहुंचते ही वधू पक्ष ने बारातियों का जोरदार स्वागत किया जिसके बाद शादी की बाकी रस्मे भी बड़े ही विधि विधान से निभाई गई .

जयमाल से ठीक पहले दूल्हे ने कर दी ये मांग

जयमाल से ठीक पहले वर पक्ष और वधू पक्ष किसी बात को लेकर आपस में भिड़ गए एक तरफ जयमाल की तैयारी होती रही तो दूसरी तरफ ये विवाद चलता रहा लेकिन इसी बीच दूल्हे ने सभी को चौकाते हुए दहेज की मांग कर दी फिर क्या था? दूल्हे की यह बात दुल्हन पक्ष को नागवार गुजरी और उन्होंने दूल्हे को सबक सिखाते हुए पेड़ से बांध दिया.और इसकी सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने दूल्हे को दुल्हन पक्ष के चंगुल से छुड़ा कर थाने ले आए.

समझौता कराने में जुटी रही पुलिस

इस पूरे मामले पर पुलिस के बयान ने इस पूरी कहानी का रुख ही पलट दिया. दरअसल पुलिस के मुताबिक दोनों पक्षों को जब थाने बुलाया गया और उनकी बात सुनी थी तो यह सामने आया कि, दूल्हे के दोस्तों ने शादी समारोह के दौरान कुछ अभद्र टिप्पणी और हरकत बाजी कर दी थी हालांकि दहेज मांग की बात भी सामने आयी थी.जिसके चलते विवाद काफी ज्यादा बढ़ गया था. लेकिन अभी भी इस विवाद का कोई भी हल नहीं निकला है जो कहीं ना कहीं पुलिस के लिए भी सर दर्द बना हुआ है.

Related Posts

Latest News

UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष
उत्तर प्रदेश में पुलिस थानों और पुलिस इकाइयों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए 18.41 करोड़ रुपये मंजूर किए...
आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल
Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल

Follow Us