Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Murder In Love : लड़की की हत्या कर थाने पहुँचा प्रेमी, बोला पंचायत सहायक बनने के बाद बात कम करती थी

Murder In Love : लड़की की हत्या कर थाने पहुँचा प्रेमी, बोला पंचायत सहायक बनने के बाद बात कम करती थी
हत्यारोपी उमेश, मृतका दीपमाला ( फाइल फोटो )

यूपी के हरदोई ज़िले में शुक्रवार को एक बड़ी वारदात हो गई, एक युवक ने 18 वर्षीय एक लड़की की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी औऱ फिर थाने जाकर आत्मसमर्पण कर दिया. हत्या के पीछे की उसने जो वजह बताई वह हैरान करने वाली है.

Hardoi News : प्रेम प्रसंग में हरदोई में हत्या का मामला सामने आया है.कथित प्रेमी ने हत्या करने के बाद थाने में आत्मसमर्पण कर दिया.हत्यारोपी लड़के ने बताया कि मृतका उसकी बात नहीं मान रही थी, इधर कुछ समय से वह बात भी कम कर रही थी. शादी से इंकार पर गोली मार दी, खुद को भी गोली मारने का इरादा था, लेकिन मोहल्ले वालों ने दौड़ा लिया. हत्यारोपी ने थाने पहुँच अपना जुर्म क़बूल किया.

जानकारी के अनुसार बेहटागोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम कोड़रा सरैंया की रहने वाली दीपमाला ( 18) पंचायत सहायक थी. पड़ोसी उमेश कुशवाहा से उसकी कई सालों से दोस्ती थी. दोनों एक ही बिरादरी के थे. इधर कुछ महीनों से उमेश दीपमाला से शादी के लिए दबाव बना रहा था लेकिन वह इसके लिए राजी नहीं थी.दोनों के परिजनों को इसकी भनक नहीं थी.

शुक्रवार को उमेश ने घर में दीपमाला को अकेला देख पहुँच गया. उससे भागकर शादी करने की बात कही लेकिन वह नहीं मानी. इसी बात से नाराज होकर अपने पास लिए हुए अवैध असलहे से उमेश ने दीपमाला की कनपटी पर सटाकर गोली मार दी. गोली की आवाज सुन पड़ोसी मौक़े पर पहुँच गए. तब तक उमेश घर की दीवार फांदकर भाग गया औऱ सीधा थाने पहुँचा औऱ अपना जुर्म कबूल कर लिया.

हत्यारोपी उमेश ने बताया कि उसका दीपमाला के साथ कई सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था, मैं पानीपत में नौकरी करता हूँ, दीपमाला पंचायत सहायक हो गई थी, जब से उसने नौकरी पाई थी वह बातचीत कम करने लगी थी.शादी के लिए भी तैयार नहीं थी.इसी के चलते गोलीमार कर हत्या कर दी.मैंने खुद को भी गोली मारने का प्लान बनाया था, लेकिन मोहल्ले वालों ने दौड़ा लिया जिसके चलते मौका नहीं मिला.

पढ़ने में होशियार थी दीपमाला..

मृतका दीपमाला के बारे में परिजनों ने बताया कि वह पढ़ने में काफ़ी अच्छी थी, हाईस्कूल औऱ इंटरमीडिएट में अच्छे अंकों की वजह से उसका चयन पंचायत सहायक के पद पर हुआ था. लेकिन उसका इरादा डॉक्टर बनने का था, वह इस नौकरी से खुश नहीं थी. इसी के चलते बीते माह नवम्बर में उसने पंचायत सहायक के पद से इस्तीफ़ा दे दिया था.वह नीट परीक्षा की तैयारी में जुट गई थी.

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us