Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Meerut Crime : नकाबपोश विलेन ने बच्चों को बंधक बनाकर घर में की लूट, फिर गोलियों से छलनी कर स्पोर्ट्स कारोबारी की कर दी हत्या

मेरठ में बदमाशों ने स्पोर्ट्स कारोबारी को गोलियों से भून कर की हत्या

मेरठ में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है.नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर बच्चों को बंधक बनाया और लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद स्पोर्ट्स कारोबारी और पत्नी को गोलियों से भून डाला.जिसमें कारोबारी की दर्दनाक मौत हो गई जबकि पत्नी को घायल हालत में अस्पताल भेजा गया है.सूचना पर एसएसपी समेत भारी पुलिस बल पहुँचकर घटना की जानकारी जुटाई और जांच ले आदेश दिए हैं.

हाईलाइट्स

  • मेरठ में दिनदहाड़े बदमाशों ने घर मे घुसकर की लूटपाट ,फिर स्पोर्ट्स कारोबारी की गोली मारकर की हत्या,पत
  • सुबह मेरठ ब्रह्मपुरी क्षेत्र में गोलीकांड से इलाके में दहशत का माहौल
  • बेटी और बेटे को एक कमरे में किया बंद,पिता को मार दी गोली,जांच में जुटी पुलिस

Masked miscreants entered the house in Meerut : मेरठ में दिनदहाड़े जिस तरह से नकाबपोश बदमाश ने हत्याकांड को अंजाम दिया.घर में दाखिल हुए और लूट की वारदात को अंजाम दिया.फिर इन बदमाशों ने गोलीकांड किया.जिसमें कारोबारी की मौत हो गई,ऐसे में ये तो तय है कि इन बदमाशो को पता था कि घर पर कौन कौन किस वक्त मौजूद रहता है.इसमें कोई संशय नहीं कि घर की रेकी न की गई हो.क्योंकि इस तरह से घर मे घुसकर लूट करना रेकी की ओर इशारा कर रहा है.अब पुलिस का इस मामले में क्या एक्शन होगा यह देखने वाली बात होगी.

नकाबपोश बदमाशों ने स्पोर्ट्स कारोबारी की गोली मारकर की हत्या

जानकारी के मुताबिक मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब नकाबपोश बदमाशों ने लूट के इरादे से दिनदहाड़े घर में घुसकर कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी. हत्या की सूचना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है. घटनास्थल पर एडीजी, आईजी,एसएसपी समेत भारी पुलिस फोर्स पहुँचकर जानकारी जुटा रहे हैं.सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं.

लूट के इरादे से दाखिल हुए घर में बेटे और पोती को बनाया बन्धक फिर चलाई गोली

बताया जा रहा है ब्रह्मपुरी क्षेत्र में रहने वाले डीके जैन स्पोर्ट्स कारोबारी थे. सुबह के वक्त उनका बड़ा बेटा और बहू मॉर्निंग वॉक पर गए हुए थे, तभी दो नकाबपोश बदमाश घर के अंदर दाखिल हुए. सबसे पहले दोनों बदमाशों ने विदेश से आए हुए बेटा अभिषेक और पोती आशी को एक कमरे में बन्धक बनाकर बंद कर दिया. उसके बाद घर में लूटपाट करने लगे.दूसरे कमरे में सो रहे डीके जैन और उनकी पत्नी को जब कुछ आहट हुई,तो वह जाकर देखें, उन्होंने जब विरोध किया तो बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं. इस दौरान पत्नी को भी गोली लग गई. 

कारोबारी की हुई मौत पत्नी घायल

कारोबारी और पत्नी लहूलुहान हाल में जमीन पर गिर पड़े.तबतक शातिर बदमाश लूटपाट करते हुए घर से फरार हो गए. जब दूध वाला घर पहुंचा और घर से कोई बाहर नहीं निकला.अंदर जाकर देखा तो खून से लथपथ दम्पति पड़े हुए थे.तत्काल उसने पड़ोसियों को घटना की जानकारी दी.आनन फानन में पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी.उधर लहूलुहान हालत में दम्पति को अस्पताल ले जाया गया.जिसमें स्पोर्टस कारोबारी की मौत हो गई.जबकि पत्नी घायल है जिनका इलाज किया जा रहा है.

घटनास्थल पर एडीजी-एसएसपी मौके पर जुटी जांच में

खबर मिलते ही एडीजी राजीव सभरवाल, आईजी नचिकेता झा, एसएसपी रोहित सिंह सजवाण, एसपी सिटी पीयूष सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे,आस-पास लगे हुए सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है.एसएसपी ने बताया कि यहां सूचना मिली थी ,कुछ लोगों ने घर मे घुसकर ये वारदात की है.सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है.दूध वाले से भी पूछताछ की जा रही है.फिलहाल हर पहलू को देखा जा रहा है.जांच की जा रही है.

10 Aug 2023 By Vishal Shukla

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में 14 अगस्त तक लगेंगे आयुष्मान कैंप, ऐसे जांचें पात्रता और पाएं 5 लाख तक मुफ्त लाभ Fatehpur News: फतेहपुर में 14 अगस्त तक लगेंगे आयुष्मान कैंप, ऐसे जांचें पात्रता और पाएं 5 लाख तक मुफ्त लाभ
फतेहपुर जिले में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत 14 अगस्त 2026 तक विशेष अभियान चलाया जा रहा...
Fatehpur News: फतेहपुर में नाला सिल्ट सफाई के लिए लाखों का भ्रष्टाचार! सभासद ने डीएम को सौंपे सबूत, जांच की मांग
Fatehpur News: फतेहपुर में डीएम ऑफिस के बाहर महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास, न्याय के लिए दर-दर भटकी लीलावती
Aaj Ka Rashifal 11 June 2026: मेष से लेकर मीन तक क्या कहते हैं आपके ग्रह, जानिए आज का दैनिक राशिफल
Fatehpur News: "कैबिनेट मंत्री और सांसद रिश्तेदार हैं" धौंस जमाने वाले सपा नेता का अल्ट्रासाउंड सेंटर सीज
Fatehpur News: फतेहपुर शिक्षामित्र संगठन ने मनाया सीएम योगी का जन्मदिन, ताम्बेश्वर मंदिर में की ये कामना
Fatehpur Murder Mystery: प्रेमिका ने बुलाया ! पति ने उतारा मौत के घाट, फिर हाथ-पैर काटकर जंगल में जला दिया, यूट्यूब पर देखी थी फिल्म

Follow Us