
महाराष्ट्र:तीन मंजिला इमारत अचानक ढही..अब तक दस की मौत.बचाव कार्य जारी.!
On
महाराष्ट्र के ठाणे ज़िले के भिवंडी में बीती रात एक तीन मंजिला इमारत अचानक से गिर गिर गई..अब तक दस लोगों के मौत की पुष्टि हो चुकी है..पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..
महाराष्ट्र:बीते देर रात भिवंडी में एक तीन मंजिला इमारत अचानक से भरभरा कर गिर गई।जिसके चलते कई लोग बिल्डिंग के मलबे में दब गए।Maharashtra bhiwandi news

मीडिया रिपोट्स के मुताबिक अब तक इस घटना में दस लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है।अभी भी दो दर्जन के क़रीब लोग मलबे में दबे हुए हैं।मौक़े पर ठाणे नगर निगम, पुलिस औऱ एनडीआरएफ की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में लगी हुई हैं।कुछ लोगो को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया है।घायलों को अस्पताल भेजा जा रहा है।Maharashtra bhiwandi three story building collapse

जानकारी के अनुसार अब तक क़रीब 25 लोगों को मलबे से बाहर जिंदा निकाला जा चुका है।लेकिन अभी क़रीब इतने ही लोग मलबे में फंसे हुए हैं।मौक़े पर चीख पुकार मची हुई है।घटना उस वक्त हुई है जब सभी सो रहे थे।
Tags:
Related Posts
Latest News
08 Nov 2026 08:42:45
Diwali Laxmi Ganesh Pujan 2026: देशभर में आज 8 नवंबर को दीपावली का पर्व धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया...
