Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP:हमीरपुर में लॉकडाउन का खुल्लम खुल्ला उलंघन..स्कूल खोल कराई गई परीक्षा..!

UP:हमीरपुर में लॉकडाउन का खुल्लम खुल्ला उलंघन..स्कूल खोल कराई गई परीक्षा..!
हमीरपुर:परीक्षा देने आई छात्रा।

यूपी के हमीरपुर ज़िले में सोमवार को लॉकडाउन की धज्जियां उड़ा दी गईं..यहाँ एक मनबढ़ कॉलेज प्रबंधन तंत्र ने बाकायदा स्कूल खोल बच्चों की परीक्षाएं आयोजित कर दी..पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर।

हमीरपुर:कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है।सरकार जिसके चलते लॉकडाउन को बढ़ाती चली जा रही है।लॉकडाउन का चौथा चरण सोमवार 18 मई से शुरू हो गया है,जो 31 मई तक चलेगा।समस्त शिक्षण संस्थानो को लॉकडाउन तक पूरी तरह से बन्द रखने के आदेश दिए गए हैं।बावजूद इसके कुछ लोग बिना किसी परवाह के लॉकडाउन का उलंघन करने से बाज़ नहीं आ रहे हैं।

ये भी पढ़े-फतेहपुर:शिक्षक पुत्र हत्याकांड का खुलासा.प्रेम प्रसंग के चलते हुई थी हत्या..!

ताज़ा मामला यूपी के हमीरपुर ज़िले का है।जहाँ एक स्कूल को लॉकडाउन के बावजूद खोल दिया गया है।इतना ही नहीं बच्चों की भारी भीड़ इकठ्ठा कर परीक्षा भी आयोजित कराई जा रही थी।जिला प्रशासन को जैसे ही इसकी भनक लगी तो मौक़े पर भारी पुलिस फोर्स भेज स्कूल को बन्द करा दिया गया लेकिन विद्यालय का प्रधानाचार्य व स्टाफ़ मौक़े से फरार हो गया है।

जानकारी के अनुसार जनपद के जरिया थाना क्षेत्र के खेड़ा शिलाजीत गांव स्थित भरत कुमार इंटर कालेज के मनबढ़ प्रबंध तंत्र ने बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ करते हुए लॉकडाउन का खुल्लमखुल्ला उलंघन किया।

ये भी पढ़े-lockdown:प्रवासी मजदूरों को लेकर जा रही बस हमीरपुर में पलटी..!

विद्यालय प्रबंधन ने बच्चों के मोबाइल पर व्हाट्सएप मैसेज और एनाउंस के ज़रिए स्कूल में परीक्षा आयोजित होने की जानकारी दी।परीक्षा में शामिल न होने वाले छात्रों को फेल करने की धमकी भी दी।जिसके बाद तय समय के अणु सोमवार सुबह सात बजे बच्चे परीक्षा के लिए इकठ्ठा हुए।

ये भी पढ़े-टिक टॉक स्टार फैज़ल सिद्दीकी के वीडियो पर विवाद..बढ़ी मुश्किलें..!

स्कूल में परीक्षा आयोजित होने की जानकारी मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची तो विद्यालय में हड़कंप मच गया और विद्यालय का स्टाफ मौके से भाग निकला।स्कूल पर कार्यवाही करते हुए पुलिस के आलाधिकारियों ने विद्यालय को बन्द कराते हुए विद्यालय प्रबंधन पर लॉकडाउन के नियमों का उलंघन करने का मुकदमा दर्ज किया है।विद्यालय को अग्रिम आदेशों तक के लिए सील कर दिया गया है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us