Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Jaunpur Crime : मैनपुरी की तरह जौनपुर में भी हैरान कर देने वाली वारदात, तीन मासूम और पत्नी को मारकर खुद भी दी जान

Jaunpur Crime : मैनपुरी की तरह जौनपुर में भी हैरान कर देने वाली वारदात, तीन मासूम और पत्नी को मारकर खुद भी दी जान
जौनपुर में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कम्प

यूपी के मैनपुरी के बाद अब जौनपुर में दिलदहलाने वाली घटना से जौनपुर थर्रा उठा.यहाँ एक युवक ने अपने 3 बच्चों समेत पत्नी को मौत के घाट उतारकर खुद फांसी के फंदे से झूल गया. घटना की सूचना पर हर तरफ सनसनी फैल गई.मौके पर पुलिस पहुंचकर शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू कर दी है.


हाईलाइट्स

  • यूपी के जौनपुर में हैरान कर देने वाली वारदात, एक ही परिवार के 5 की मौत से हड़कम्प
  • जौनपुर के जयरामपुर गांव में दहशत का माहौल, 3 बच्चे, पत्नी को मारकर खुद की आत्महत्या
  • एसपी समेत भारी पुलिस बल घटनास्थल पर,शुरू की जांच

Jaunpur 5 People Murder In Same Family : कुछ दिन पहले ही मैनपुरी (Mainpuri) में एक युवक ने अपने परिवार के 5 लोगों की निर्मम हत्या कर खुद भी सुसाइड कर लिया था. अभी यह आग ठंडी भी नहीं हो पायी थी कि जौनपुर (Jaunpur News) में भी कुछ इसी तरह की वारदात से जौनपुर हिल उठा. यहां जयरामपुर क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने आख़िर अपने परिवार के साथ क्यों ऐसा किया और फिर अपना भी अंत कर डाला.

परिवार के 5 की मौत से हड़कम्प

यूपी के जौनपुर क्षेत्र में एक युवक ने तीन छोटे बच्चों समेत पत्नी की हत्या कर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र का दहशत का माहौल बना हुआ है.मौके पर फारेंसिक समेत पुलिस बल पहुँचा और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

पहले बच्चों और पत्नी को मारा फिर खुद दी जान 

जानकारी के मुताबिक यहां जयरामपुर गांव में रहने वाला युवक नागेश विश्वकर्मा अपनी पत्नी व तीन बच्चों के साथ रहता था. बताया जा रहा कि कलह के चलते नागेश ने पत्नी राधिका व तीन बच्चे ,निकिता,आदर्श और आयुषी की रॉड मारकर हत्या कर दी और कमरे में खुद भी पंखे के सहारे फंदा बनाकर झूल गया.

पड़ोसियों ने दी जानकारी

सुबह पड़ोसियों ने देखा की कोई घर से बाहर नहीं निकला तब घर का दरवाजा खटखटाया कोई भी उत्तर न मिलने पर खिड़की खोलकर देखा तो अंदर पत्नी ,बच्चे के शव पड़े हुए थे और नागेश खुद फंदे के सहारे झूल रहा था. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और पुलिस को सूचना दी.सूचना पर पहुंची फारेंसिक समेत पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए परिजनों को सूचना दी है.

हत्या की वजह स्पष्ट नहीं

एसपी अजयपाल शर्मा ने बताया कि सूचना मिली थी ,कि जयरामपुर गांव में एक परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई है इस मामले में मामले में तफ्तीश की जा रही है. फिलहाल हत्या की अबतक सही वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है कि आखिर नागेश ने क्यों किया ऐसा.

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
फतेहपुर जिले की बिंदकी तहसील क्षेत्र के सौंरा गांव में तालाब की जमीन पर कथित अवैध कब्जे और निर्माण का...
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका
Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज

Follow Us