Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Jammu Punchh Bus Accident : बड़ा हादसा सवारियों से भरी बस खाईं में गिरी 11 की मौत 25 घायल

Jammu Punchh Bus Accident : बड़ा हादसा सवारियों से भरी बस खाईं में गिरी 11 की मौत 25 घायल
Jammu Punchh Bus Accident

जम्मू के पुंछ में बुधवार सुबह एक बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया. सवारियों से भरी बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, सेना के जवान राहत बचाव कार्य मे जुटे हैं. अब तक 11 लोगों के मौत की पुष्टि हो चुकी है. दो दर्जन के करीब लोग घायल हैं.

Jammu Punchh Bus Accident : पहाड़ी क्षेत्रों में जरा सी चूक में बड़े दर्दनाक सड़क हादसे हो जाते हैं. बुधवार सुबह ऐसा ही दर्दनाक हादसा जम्मू कश्मीर ( jammu kashmir mini bus accident ) के पुंछ क्षेत्र में हुआ है. जहाँ सवारियों से भरी एक मिनी बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी.इस हादसे में कम से कम 11 लोगों के मौत की ख़बर है. वहीं क़रीब दो दर्जन लोग घायल बताए जा रहे हैं. 

न्यूज़ एजेंसी एनएनआई के मुताबिक जम्मू-कश्मीर पुंछ के सावजियान क्षेत्र में हुई मिनी बस दुर्घटना में 11 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए हैं. सेना द्वारा बचाव अभियान अभी भी जारी है. Punchh mini bus accident news

बताया जा रहा है कि यह बस मंडी क्षेत्र से सवारियों को लेकर पुंछ जा रही थी. तभी बीच रास्ते में सावजियान इलाक़े में बस अनियंत्रित होकर गहरी खाईं में जा गिरी, बस में करीब 40 लोग सवार थे. हादसे की सूचना पर सेना के जवान तुरंत मौक़े पर पहुँचें औऱ घायलों को निकालना शुरू किया. अब तक 11 लोगों के मौत की पुष्टि हो चुकी है. वहीं 25 लोग घायल हुए हैं. घायलों में कुछ की हालत बेहद नाजुक है. Jammu kashmir latest bus accident news

राष्ट्रपति ने जताया दुःख..

पुंछ में हुए मिनी बस हादसे में देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गहरा शोक व्यक्त किया है. केंद्र सरकार की तरफ़ से मृतक के परिजनों को 5-5 लाख रुपये व घायलों को 1-1 लाख रुपए देने की घोषणा की गई है.

Tags:

Related Posts

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us