Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Karnataka Shivamogga News: कर्नाटक के शिवमोगा में वीर सावरकर बनाम टीपू सुल्तान को लेकर बवाल,धारा 144 लागू पुलिस ने किया लाठी चार्ज

Karnataka Shivamogga News: कर्नाटक के शिवमोगा में वीर सावरकर बनाम टीपू सुल्तान को लेकर बवाल,धारा 144 लागू पुलिस ने किया लाठी चार्ज
कर्नाटक के शिवमोगा में बवाल : फोटो ANI

कर्नाटक (Karnataka) के शिवमोगा (Shivamogga) में टीपू सुल्तान और वीर सावरकर के पोस्टर लगाने को लेकर बवाल हो गया. दो गुटों में हुई जबर्दस्त झड़प को लेकर पुलिस को लाठी चार्ज करनी पड़ी.शहर में भारी संख्या में पुलिस के जवानों को तैनात करते हुए धारा 144 लगा दी गई है. पढ़ें युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट (Veer Savarkar Vs Tipu Sultan Poster Class In Karnataka Shivamogga Hindi News)

Karnataka Shivamogga News: कर्नाटक के शिवमोगा में दो गुटों के जमकर बवाल हो गया. स्थित ये हुई की पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा. शिवमोगा (Shivamogga) में हुए पोस्टर बवाल की वजह से पूरे शहर में धारा 144 लागू करते हुए भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है. बताया जा रहा है की दो गुट अपने-अपने हिसाब से विनायक दामोदर सावरकर और टीपू सुल्तान की तस्वीर लगाना चाहते थे जिसको लेकर दो गुटों में पहले बहस हुई उसके झड़प होने लगी. मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराने का प्रयास किया लेकिन बवाल बढ़ते देख पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए लाठी चार्ज कर दिया. (Veer Savarkar Vs Tipu Sultan Poster Class In Karnataka Shivamogga Hindi News)

जानकारी के मुताबिक कर्नाटक के शिवमोगा (Shivamogga) शहर के अमीर अहमद सर्कल पर कुछ हिंदूवादी संगठनों ने विनायक दामोदर सावरकर (Veer Savarkar) की तस्वीर लगा दी इसी के कुछ देर बाद वहां टीपू सुल्तान (Tipu Sultan) सेना का झंडा लेकर कुछ मुस्लिम युवक पहुंच गए. इन युवकों ने सावरकर की तस्वीर हटाने की कोशिश की. जिसको लेकर हिंदू और मुस्लिम युवकों के बीच तीखी बहस हो गई. बताया जा रहा है की मौके पर मौजूद पुलिस ने पहले मुस्लिम युवकों को वहां से खदेड़ा लेकिन उसके बाद चौराहे पर लगी सावरकर की तस्वीर को भी हटा दिया जिसको लेकर हिंदू संगठन के लोग सड़क पर नारे लगाते हुए विरोध प्रदर्शन करने लगे. बढ़ते बवाल को देखते हुए शिवमोगा शहर में भारी पुलिस बल तैनात करते हुए धारा 144 लगा दी गई (Veer Savarkar Vs Tipu Sultan Poster Class In Karnataka Shivamogga Hindi News)

Tags:

Related Posts

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us