Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Haryana Crime: हैवानियत ! मदद की गुहार लगाने थाने पहुंची युवती को कानून के रक्षक ने बनाया हवस का शिकार, सात के खिलाफ एफआईआर

Haryana Crime: हैवानियत ! मदद की गुहार लगाने थाने पहुंची युवती को कानून के रक्षक ने बनाया हवस का शिकार, सात के खिलाफ एफआईआर
हरियाणा में युवती के साथ दरिंदगी : प्रतीकात्मक फोटो

Haryana Crime: हरियाणा के पलवल में मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां पुलिस से मदद मांगने गयी महिला को एएसआई ने अपने साथियों के ही हवाले कर दिया. जहां उसे खेतों में ले जाकर उसके साथ कई दिनों तक बन्धक बनाकर रेप किया गया. फिर उसे बेंच दिया गया. वहां भी उसके साथ दरिंदगी होती रही. किसी तरह पीड़िता ने अपनी आपबीती परिजनों व पुलिस को बताई . एएसआई समेत 7 के ऊपर नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है.


हाईलाइट्स

  • हरियाणा में सनसनीखेज वारदात,शिकायत करने पहुंची युवती को एएसआई ने किया साथियों के हवाले
  • कई दिनों तक बन्धक बनाकर करते रहे शारीरिक शोषण, फिर बेंच दिया युवती को
  • पीड़िता ने किसी तरह बताई परिजनों को आपबीती और दी महिला पुलिस को सूचना, एएसआई समेत 7 पर मुकदमा दर्ज

Gang Rape In Haryana : महिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकार न जाने क्या-क्या नहीं कर रही है. जब कानून के रखवाले ही कानून को ताक पर रखकर कार्य करें तो क्या होगा. हरियाणा के पलवल से महिला अपनी शिकायत लेकर थाने में एएसआई के पास पहुंचती है. फिर वही कानून के रक्षक भक्षक बनकर युवती को अपने साथियों के हवाले कर देते हैं. जहां उसके साथ तीन लोग मिलकर दुष्कर्म करते हैं. इस तरह की दरिंदगी शर्मसार कर देने वाली है. ऐसे में आखिर महिलाओं की सुरक्षा कैसे होगी.

एएसआई ने युवती को किया साथियों के हवाले

हरियाणा के पलवल से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां हसनपुर थाने में बीती 27 जुलाई को पीड़िता अपने पति से झगड़ा होने की शिकायत लेकर थाने पहुंची थी.आरोप है यहां मौजूद एएसआई शिवचरण ने उसकी आपबीती को दरकिनार करते हुए उसे अपने दो साथियों के हवाले कर दिया. जहां खेतों में लेजाकर उसके साथ रेप किया गया. कई दिनों तक इस वारदात को तीन लोग अंजाम देते रहे. और उसका अश्लील वीडियो बनाकर धमकी देते रहे. 

आरोपितों ने बेंच दिया युवती को, एएसआई को दिए एक लाख रुपये

यह तीनों यही नहीं रुके उसे एक महिला शांति के घर ले जाकर वहां भी उसकी आबरू से खेलते रहे. फिर तीनो ने महिला शांति के साथ मिलकर उसे बिजेंद्र नाम के व्यक्ति को बेंच दिया. उसने अपने साथी के साथ मिलकर भी रेप किया. आरोप है कि थानेदार शिवचरण से जबरन खाली दस्तावेज़ो पर उससे हस्ताक्षर करवाए , इस एवज में बिजेंद्र ने एक लाख रुपये भी थानेदार को दिए. जिससे कोई कार्रवाई न हो.और पीड़िता को बंधक बना लिया.

पीड़िता ने किसी तरह बताई आपबीती तब जाकर मामला हुआ दर्ज

किसी तरह से पीड़िता ने इसकी शिकायत डायल 112 पर कर दी और अपने परिजनों को दी. जहां महिला थाने की पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर  एएसआई शिवचरण समेत 7 पर नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. वहीं युवती के लगाए गए गम्भीर आरोपो व अन्य बिन्दुओ की जांच की जा रही है.

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में खागा कोतवाली क्षेत्र के प्रयागराज-कानपुर हाईवे पर शुक्रवार दोपहर भीषण सड़क हादसा हो गया....
Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग
Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ
Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री
Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर
आज का राशिफल 07 नवंबर 2026: दीपावली पर इन राशियों के जातक रहें सावधान, शनि देव की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम

Follow Us