Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Hardoi Tractor Hadasa:किसानों से भरी ट्रैक्टर ट्राली नदी में डूबी तलाश जारी

Hardoi Tractor Hadasa:किसानों से भरी ट्रैक्टर ट्राली नदी में डूबी तलाश जारी
Hardoi News:रोते बिलखते परिजन

यूपी के हरदोई में शनिवार को एक बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया. किसानों से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ता हुआ गर्रा नदी में गिर गया. जिसमें क़रीब दो दर्जन लोग डूब गए हैं. जिनमें से कुछ ने तैरकर अपनी जान बचा ली है. मौक़े पर एनडीआरएफ औऱ एसडीआरएफ की टीमें राहत बचाव कार्य में जुटी हुई हैं. (Hardoi Tractor Accident Garra River)

Hardoi News: शनिवार को यूपी के हरदोई ज़िले में एक भयंकर दर्दनाक हादसा हो गया. एक ट्राली लगा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर नदी के पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नदी में जा गिरा. ट्राली में करीब 25-30 लोग सवार थे. घटना से पूरे जिले (Hardoi News) में हड़कंप मचा हुआ है. मौक़े पर डीएम एसपी (Hardoi DM SP) सहित राहत बचाव कार्य की टीमें लगी हुई हैं. ट्राली में सवार अधिकांश लोग किसान थे जो मंडी से वापस अपने गांव जा रहे थे. 

जानकारी के अनुसार बेगराजपुर गांव के लोग पाली कस्बे में निजामपुर की पुलिया के पास स्थित मंडी में खीरा बेंचने के लिए आए थे.दोपहर डेढ़ बजे किसान ट्रैक्टर ट्राली पर सवार होकर अपने गांव के लिए मंडी से रवाना हुए थे.

तभी शाहाबाद-पाली मार्ग पर गर्रा नदी (Garra River Hardoi) के पुल पर ट्रैक्टर का अगला पहिया खुल गया जिसके चलते ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नदी में जा गिरा.  इन दिनों नदी में पानी ज़्यादा होने के चलते लोग डूबने लगे. सूचना पर जिले का पूरा प्रशानिक अमला मौक़े पर राहत बचाव कार्य मे जुटा हुआ है. ख़बर लिखे जाने तक डूबने की वजह से सात लोगों के मौत की पुष्टि हो चुकी है. 13 लोगों ने तैरकर अपनी बचा ली है. शेष लोगों को ढूढ़ने का प्रयास जारी है. NDRF औऱ SDRF की टीमें डूबे लोगों की तलाश में जुटी हुईं हैं.

​​

Tags:

Related Posts

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us